20/07/2026
1003415945.jpg


सरगुजा समय अंबिकापुर :- अंबिकापुर शहर से लगभग 15-16 किलोमीटर की दुरी पर नवनिर्मित एक्वा वाटर पार्क जहाँ आम लोगों के लिए मौज मस्ती का केंद्र बनने वाला था वहीं अब यह आम लोगों कों मौत के मुँह में धकेलने का कार्य कर सकता हैं? ।

विशेष सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबिकापुर रायगढ़ रोड़ में रघुनाथपुर से अंदर ग्राम बटवाही में बड़े – बड़े शहरों के तर्ज पर वाटर पार्क बनवाया गया हैं जिसमे तमाम लोक लुभावने तरकीबो कों अपनाते हुए सरगुजा संभाग के मासूम लोगों कों बड़े शहरों में मिलने वाली मौज मस्ती की सुविधाओं कों ग्राम में दिलवाने के झूठे अपनों से अब आम नागरिकों के जान पर बान आई हैं।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर से लगे ग्राम बटवाही में वाटर पार्क का उद्धघाटन अभी एक दो दिन पहले ही किया गया जिसके बाद वहां पर मौज मस्ती करने पहुंचे युवक के जान पर यह पार्क आफत साबित होता दिखने लगा।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वाटर पार्क कों तमाम प्रकार से सुरक्षा कों नजरअंदाज कर शासन प्रशासन के आँखों में धूल झोकते हुए अपनी मनमानी रूपी अंदाज से खोला गया एवं आनन फानन में बिना सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये ही इस पार्क कों चालू कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त कथित मौज मस्ती वाले वाटर पार्क में अब आम नागरिकों कों मौत की सौगात और यमराज में मिलने की निःशुल्क सेव संचालित हैं? ऐसा माना जा सकता हैं क्योंकि उक्त कथित वाटर पार्क के संचालन में नियम क़ानून कों ताक पर रखते हुए उद्घाटन करवा दिया गया जहाँ आज एक युवक कों हादसे का शिकार होना पड़ गया।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त हादसे का शिकार हुए युवक कों लगभग 06-07 टांके लगाए गए है।

इस तरह के बड़े हादसे से प्रशासन एवं सम्बंधित विभाग के लिए अब गले की फांस बन गई हैं की बिना सुरक्षा मानक पूरा किये कैसे उक्त पार्क का उद्घाटन कर प्रारम्भ किया गया और लोगों के जान से खिलवाड किया जा रहा हैं।

आम नागरिकों से अनुरोध हैं की अगर आपके साथ भी इस वाटर पार्क में कोई घटना घटी हो या किसी हादसे का शिकार होते होते बच गये हो तो अपना अनुभव हमारे व्हाट्सप्प नंबर 9406042483 पर व्हाट्सप्प के माध्यम से साझा करें, इस वाटर पार्क पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम जब ताक नहीं हो जाते पार्क संचालक एवं सम्बंधित अफसर को शांति से बैठने नहीं देंगे और ना ही आम नागरिकों के जान से खिलवाड़ करने दिया जायेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *