11/05/2026
IMG-20260425-WA0074

2 लाख 50 हजार रूपये का 70 मीटर कॉपर केबल तार व घटना में प्रयुक्त तलवार/तब्बल जप्त।*
*चोरी में सहयोग एवं तार की जानकारी देने वाला प्राईवेट ठेकेदार के यहां काम करने वाला व्यक्ति भी हुआ गिरफ्तार।*

सरगुजा समय सूरजपुर। दिनांक 24.04.2026 को शिवानी भूमिगत खान प्रबंधक चन्द्रकांत सोनवानी ने थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.04.2026 के प्रातः प्रतिबंधित क्षेत्र खदान के अंदर अज्ञात चोरों के द्वारा हथियार सहित घुसकर खदान के मुहाने के अंदर आईडीएलई स्पेयर में रखा तांबे का कॉपर केबल करीब 70 मीटर चोरी कर कर ले गये है जो चोरी कर ले जाते खदान के सीसीटीव्ही में दिखे है।

उक्त अज्ञात चोर अपने साथ तलवार तब्बल टांगी जैसा हथियार के साथ खदान में घुसकर केबल को काट कर चोरी कर ले गये है जिनके हथियार साथ में होने के कारण ड्यूटी में तैनात सुरक्षा गार्ड के द्वारा डर से उनको नहीं रोक पाये यदि उनको रोकता तो अवश्य ही मारपीट कर मृत्यु कारित कर सकते थे जो डर से उनको नहीं रोके एवं बाद में सूचना देने व सीसीटीव्ही कैमरा देखने पर चोरी होने के संबंध में पता चलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भटगांव में चोरों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 84/2026 धारा 307, 3(5) बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।


मामले की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर  प्रशांत कुमार ठाकुर ने चोरों की पतासाजी कर जल्द पकड़ने और चोरी का माल बरामद करने के निर्देश दिए। थाना भटगांव पुलिस मामले की विवेचना के दौरान सीसीटीव्ही फुटेज में नरेन्द्र सिंह उर्फ पण्डा पिता बोधन उम्र 25 वर्ष निवासी कुम्दा बस्ती, थाना विश्रामपुर का होना संदेह हुआ जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ा।

पूछताछ पर उसने बताया कि दिनांक 20.04.2006 को अपने साथी रवि उर्फ चरण अगरिया, कमलेश सिंह, घुरलू उर्फ घुल्डू पैंकरा, बल्लू सिंह, दिनेश सिंह के साथ हथियार सहित शिवानी खदान बंशीपुर के अंदर जाकर कॉपर केबल तार चोरी कर खदान से लगे जंगल किनारे छुपा कर रखे है तथा यह भी बताया कि चोरी करने में सहयोग एवं खदान में रखे कॉपर केबल तार के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी खदान में प्राईवेट ठेकेदार के यहां काम करने वाला धनु सिंह द्वारा दी गई थी।

जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर इन सभी आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी 70 मीटर कॉपर केबल तार कीमत 2 लाख 50 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त तलवार व तब्बल जप्त कर सातों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव मनोज सिंह, एएसआई राजकिशोर खलखो, सिक्योरिटी ऑफिसर भटगांव नागेंद्र सिंह व थाना स्टाफ सक्रिय रहे।

गिरफ्तार आरोपी:-(1) नरेन्द्र सिंह उर्फ पण्डा पिता बोधन उम्र 25 वर्ष निवासी कुम्दा बस्ती, थाना विश्रामपुर (2) रवि उर्फ चरण अगरिया पिता महेश्वर उर्फ महेन्द्र अगरिया उम्र 22 वर्ष ग्राम कसकेला थाना जयनगर (3) कमलेश सिंह पिता सुखलाल सिंह उम्र 22 वर्ष ग्राम कुम्दा बस्ती, थाना विश्रामपुर (4) घुरलू उर्फ घुल्डू पैंकरा पिता रामस्वरूप उम्र 25 वर्ष ग्राम माझापारा कसकेला थाना जयनगर (5) बल्लू सिंह पिता सहदेव सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी कुम्दा बस्ती थाना विश्रामपुर (6) दिनेश सिंह पिता स्व. हीरालाल उम्र 26 वर्ष ग्राम कुम्दा बस्ती थाना विश्रामपुर (7) धनु पिता बिरबल उम्र 35 वर्ष ग्राम बंशीपुर थाना भटगांव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *