सरगुजा समय अंबिकापुर :- अंबिकापुर के घुटरापारा में उस वक्त मातम पसर गया जब घुटरापारा निवासी विनीत सोनी एवं उनकी भांजी की नदी में डूबने की दुःखद खबर आई।
मिली जानकारी के अनुसार मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेंड्राकला के पास स्थित एक नदी में विनीत सोनी एवं उनके परिजन नहाने गए थे इसी दौरान मामा विनीत सोनी और भांजी की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई जिससे मोहल्ले में मातम पसर गया।
इस हादसे से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और क्षेत्र में शोक का माहौल है।
बताया जा रहा है कि विनीत सोनी अपनी पत्नी, पुत्री और भांजी सिम्मी के साथ मेंड्राकला के समीप एक नदी में नहाने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान नहाते समय अचानक गहराई में चले जाने से विनीत सोनी और उसकी भांजी सिम्मी डूबने लगे।
बताया जा रहा है की भांजी को डूबता हुआ देख मामा नदी में उसे बचाने उतरे थे तभी आनन फानन में ग्रामीणों ने दौड़ कर बचाव किया नदी से बाहर निकालने तक दोनों जीवित बताये जा रहे हैँ उसके पश्चात निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

