सरगुजा समय अंबिकापुर :- मुकेश प्लास्टिक एवं पटाका दुकान का विश्लेषण करते मंत्री राजेश अग्रवाल की झूठी हसीं पर लगाम नहीं, बस्ती नहीं उजड़ा मतलब पटाका गोदाम नहीं था? लेकिन 9-10 घरों की बर्बादी का जिम्मेदार कौन हैँ मंत्री महोदय।
मुकेश पटाका एवं प्लास्टिक दुकान में लगी भीषण आग में दुकान के आस पास के लगभग 9-10 घर प्रभावित हो गए इन घरों में निवासरत परिजनों कों अब अपने मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित होना पड़ रहा हैँ

प्रभावित घरों में रहवासियों के लिए अब पानी बिजली और भोजन की सबसे बड़ी समस्या खड़ी हो गई हैँ लेकिन जिस आम नागरिकों कों उक्त मुकेश पटाका एवं पलास्टिक दुकान से समस्या उत्पन्न हुई हैँ उनके लिए अब ना ही सरगुजा के विधायक मंत्री खडे हो रहे हैँ और ना ही जिला प्रशासन।
सरगुजा के विधायक एवं मंत्री महोदय राजेश अग्रवाल की बेतुकी बयानबाजी अब शहर में चर्चा का विषय बन गई हैँ मंत्री महोदय सम्बंधित मुकेश पटाका एवं प्लास्टिक दुकान के संरक्षण बनते नजर आ रहे हैँ उनके आगजनी के विश्लेषण के मामले की चर्चा उनकी खूब किरकिरी करवा रही हैँ।
मंत्री महोदय का एक विडियों काफ़ी वायरल हो रहा हैँ जिसमे महोदय यह कहते हुए नजर आ रहे हैँ की पटाका गोदाम नहीं था पटाका जो फूटा ना वो वैसा पटाका नहीं था अगर पटाका गोदाम होता ना तों कई बस्ती उजड़ जाता तों मंत्री महोदय की मनसा तनिक समझ से परे हैँ क्योंकि इस आगजनी की गंभीर घटना जिससे पूरा शहर सहमा हुआ हैँ उस मामले कों बड़ी आसानी से विश्लेषण करते हुए अपनी हसीं नहीं रोक पा रहे।

एक जनप्रतिनिधि का इस कदर मुस्कुराते एवं हसीं ठिठोली वाले अंदाज में मुकेश अग्रवाल के प्लास्टिक एवं पटाका दुकान का बचाव करते हुए एवं अन्य प्रभावित लोगों कों नजरअंदाज करने का मामला अब तूल पकड़ता दिख रहा हैँ।
सोशल मिडिया में सरगुजा विधायक एवं मंत्री राजेश अग्रवाल के इस बेतुके बयानबाजी की काफ़ी निंदा हो रही हैँ साथ ही सरगुजा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के कार्यवाही पर भी सांवलिया निशान खड़ा करते हुए सवाल किया जा रहा हैँ की अगर यही घटना किसी आम नागरिक के संस्थान में हुई होती तों कड़ी कार्यवाही का अम्बार लग जाता और अभी तक अपराध पंजीबंध कफके कार्यवाही कर दी गई होती।

सोशल मिडिया में चल रहे बयानबाजी एवं बहस में सरगुजा जिला प्रशासन एवं मंत्री के लिए बड़ी समस्या के साथ किरकिरी उत्पन्न करते हुए सांवलिया निशान दाग दिया हैँ.
अब देखने वाली बात यह हैँ की विधायक महोदय के साथ साथ जिला प्रशासन के द्वारा प्रभावित लगभग 9-10 घरों के परिजनों कों राहत पंहुचाते हुए सम्बंधित प्रभावितो कों न्याय दिला पाएंगे की मामला रसूखदारी वाला होने के मामले में ठन्डे बसते में चला जाएगा।

