• Sun. Apr 26th, 2026

गांधीनगर थाना प्रभारी के संरक्षण में चल रहा जुआ का कारोबार?, जुवारियों की पहली पसंद बन रही गांधीनगर थाना क्षेत्र

Apr 26, 2026

सरगुजा समय अंबिकापुर :- सरगुजा अंबिकापुर में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा हैँ आए दिन यहाँ कुछ ना कुछ घटना घटते रहती हैँ जो की आम नागरिकों से छूपा नहीं हैँ।

इसी क्रम में एक मामला सामने आया हैँ की गांधीनगर थाना क्षेत्र में लगातार जुवारियों का हौसला बुलंद हैँ इनके मन की अगर बात की जाए तों यह जुवारियों की पहली पसंद गांधीनगर थाना क्षेत्र माना जा सकता हैँ।

विशेष सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चिखलाडीह में जुवारियों के द्वारा बाकायदा तम्बू लगाकर खुलेआम जुआ खेला जा रहा हैँ जिसपर किसी प्रकार की कार्यवाही सम्बंधित थाना प्रभारी के द्वारा नहीं की जा रही हैँ।

अब इन तमाम जुवारियों पर प्रभारी महोदय के द्वारा कार्यवाही ना करना एवं अपना आशीर्वाद बनाते हुए संरक्षण प्रदान करने के पीछे का कारण क्या हैँ यह तों थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी महोदय ही जान सकते हैँ.

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबिकापुर एक ऐसा स्थल बन गया हैँ जहाँ अंतर्राजिय जुवारियों का जमावड़ा लगने लगा हैँ एवं लाखों रूपए के फर बड़े आराम से निडर होकर सजी रहे हैँ।

सरगुजा संभाग जहाँ सरगुजा रेंज आईजी की भी मौजूदगी हैँ उनके नाक के निचे गांधीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चिखलाडीह में खुलेआम बेखौफ होकर जुआ खेलना एवं सम्बंधित थाना के द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही ना करना अत्यंत गंभीर मुद्धा माना जा सकता हैँ।

अब देखने वाली बात यह हैँ की उक्त मामले में पुलिस विभाग के उच्चधिकारी क्या कार्यवाही करते हैँ या फिर कार्यवाही होती भी हैँ की नहीं यह भी विचारणीय बात हैँ क्योंकि सम्बंधित जुवारियों के द्वारा बेखौफ होकर जिस प्रकार तम्बू लगा जुआ खेला जा रहा हैँ उसी यह माना जा सकता हैँ की सम्बंधित थाना प्रभारी का संरक्षण प्राप्त होगा?

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

अन्य