18/11/2026
1505291


सरगुजा समय अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में कुछ नेताओं के जलवे इस कदर बरकरार है की क्या कहने है फिर वो सत्ता में हो या नहीं हो कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन इन जलवेदार नेताओं के आक्रोश का सामना छत्तीसगढ़ पुलिस कों भुगतना पड़ जाता है या यह कहले की कुछ नेताओं पर एक तो चोरी ऊपर से शीना जोरी करने वाला कहावत एकदम सटीक बैठता है क्योंकि कांग्रेस की शासन सत्ता में अपनी काफी तगडी पैठ बनाए पूर्व मंत्री अभी एक पुलिस अधिकारी कों फटकार लगाते दिखे जिसका वीडियों सोशल मिडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की उस पुलिस अधिकारी का खता गलती अपनी ड्यूटी ईमानदारी पूर्वक करने की थी, पूर्व मंत्री महोदय वाहन के चालान काटाने कों लेकर पुलिस अधिकारी कों जम कर फटकार लगा दिया एवं पार्टी का कार्यक्रम हो रहा है बताते हुए एक तरफ से चेताया गया की पार्टी का कार्यक्रम होगा तो कार्यकर्त्ता उत्पात मचाए या फिर वाहन बेतरतीब तरीके से पार्क किया जाए चालान नहीं काटना है।

ठीक ऐसा ही नजारा घड़ी चौक स्थित राजीव भवन का देखने कों मिला जहाँ कांग्रेस पार्टी के VIP नेता अंबिकापुर पहुंचे थे और सरगुजा के दिग्गज नेताओं ने VIP नेता जी कों ख़ुश करने वाहनों का काफीला लगा दिया जिसके बाद राजीव भवन के सामने की पूरी सड़क सिर्फ वाहनों से भर गई उसके बाद यातायात थाना के द्वारा बेरीकेट लगा कर उस सड़क कों बंद करना पड़ गया।

मुख्य मार्ग और राजीव भवन के सामने आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान यातायात पूरी तरह से ठप होने से आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय नागरिकों और राहगीरों का कहना है कि बड़े नेताओं के आगमन को लेकर की गई व्यवस्थाओं के कारण शहर की प्रमुख सड़क अवरुद्ध हो गई, जिससे रोजमर्रा के कामकाज के लिए निकले लोग घंटों परेशान रहे। 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्वागत बैनर और पोस्टरों के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था के तहत मुख्य चौराहे पर छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा पीले रंग के बैरिकेड्स लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया था। दूसरी तरफ, राजीव भवन के बाहर मुख्य सड़क के एक बड़े हिस्से पर दर्जनों चारपहिया वाहनों (एसयूवी और वीआईपी गाड़ियों) की लंबी कतार खड़ी रही, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए भी रास्ता बंद कर दिया गया था। 


शहरवासियों का आरोप है कि राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन और स्वागत की होड़ में यातायात व्यवस्था की अनदेखी की जा रही है, जिसका सीधा खामियाजा आम जनता, स्कूली बच्चों और मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं, आयोजकों और प्रशासन की ओर से इसे निर्धारित प्रोटोकॉल और सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा बताया जा रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों ने व्यस्त मार्गों पर इस तरह की नाकेबंदी से निजात दिलाने की मांग की है। 

नेताओं के सेवा सत्कार कार्यक्रम में आम नागरिकों के रोजमर्रा की सुविधाओं पर डाका क्यों गलत पार्किंग एवं वाहनों से उत्पात मचाने पर चलानी कार्यवाही से रोकने एवं पुलिस कों ही धमकाना कहाँ तक जायज है यह विचारणीय बात है।

सबसे बड़ी विडंबना देखिए की छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार नहीं है सरगुजा में 14 में से 14 विधानसभा सीट हारने के बावजूद पूर्व मंत्री जी का धमकी भरा लहजा नहीं बदला इनके चश्मे और गुस्सा आज भी नाक पर ही दिखाई दें रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *