18/11/2026
IMG-20261118-WA0241

सरगुजा समय सूरजपुर:- पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को नशे के धंधे में लिप्त लोगों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे जिसके बाद से ही जिले की पुलिस नशीली पदार्थ के गोरख धंधे पर सतत् निगाह बनाए हुए है और लगातार कार्यवाही करने में लगी हुई है। इसी तारतम्य में दिनांक 17.11.2026 को थाना सूरजपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि भैयाथान रोड़ सूरजपुर का संतोष साहू उर्फ मोनू अपने घर में अवैध रूप से नशीली इंजेक्शन रखकर बिक्री कर रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां संतोष साहू उर्फ मोनू पिता राजकुमार साहू उम्र 24 वर्ष निवासी भैयाथान रोड़ सूरजपुर मिला जिसकी उपस्थिति में विधिवत् मकान की तलाशी लेने पर एविल इंजेक्शन 33 नग व आईपीपीएल इंजेक्शन 100 नग बरामद हुआ जिसकी बाजारू कीमत करीब 67 हजार रूपये है। मामले में नशीली इंजेक्शन जप्त कर धारा 22(सी), 29(1) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर प्रहलाद यादव, पीएसआई पप्पू यादव, प्रधान आरक्षक बृजकिशोर धुर्वा, आरक्षक राजू एक्का, चंदकुमार साहू, रविराज पाण्डेय, महिला आरक्षक पिंकी सोनवानी सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *