20/11/2026
IMG-20261120-WA0363

थाना बलरामपुर पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दो शातिर तस्कर एवं विक्रेता को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे…

सरगुजा समय बलरामपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बलरामपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गांजा लेकर बलरामपुर से राजपुर की ओर जा रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम बेलसर के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 607 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त गांजा ग्राम सरनाडीह निवासी कुलदीप सिंह से 7,200 रुपये में खरीदना बताया गया।*
*इसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा ग्राम सरनाडीह में दबिश देकर दूसरे आरोपी कुलदीप सिंह को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। उसके कब्जे से 1,493 ग्राम गांजा एवं गांजा बिक्री की नगद रकम 7,200 रुपये बरामद की गई।

इस प्रकार दोनों आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही पर कुल 2 किलो 100 ग्राम गांजा तथा 7,200 रुपये नगद बरामद किए गए।

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों (1) नोहऱ साय कुजूर, पिता स्व. कोंदा साय कुजूर, उम्र 66 वर्ष, निवासी बेलसर, थाना शंकरगढ़ एवं (2) कुलदीप सिंह, पिता स्व. लल्लू सिंह, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम सरनाडीह, थाना बलरामपुर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 193/2026, धारा 20(ख)(ii)(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 19.11.2026 को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।*
*बलरामपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री एवं तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *