23/11/2026
IMG-20261123-WA0192

सरगुजा समय अंबिकापुर :-

:- थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही।
:- आरोपियों द्वारा स्कार्पियो वाहन में अवैध रूप से शराब रखकर परिवहन कर बिक्री हेतु ग्राहक का किया जा रहा था तलाश।
:- आरोपियों के कब्जे से 22.800 लीटर अंग्रेजी शराब, स्कार्पियो वाहन कुल अनुमानित मशरुका लगभग 10 लाख रुपये किया गया बरामद।
:- नशीले पदार्थ के खरीद फरोख्त में शामिल आरोपियों के विरुद्ध पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।

⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 21.11.2026 को थाना कोतवाली पुलिस टीम कों मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि खैरबार रोड गाड़ा घाट से आगे सफेद स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG /15/ DX /7048 में दो व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।

⏩ सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौक़े पर पहुंचकर ग्राम खैरबार में खैरबार रोड पर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध सफेद स्कार्पियो वाहन को रोककर पूछताछ करने पर संदिग्धो ने अपना नाम (01) रितेश राजवाड़े आत्मज मिठाउ राम राजवाड़े उम्र 26 वर्ष (02) ठाकुर प्रसाद राजवाड़े आत्मज रविन्द्र राजवाड़े, उम्र 20 वर्ष दोनों साकिन ग्राम भिट्टीकला मांझापारा थाना मणीपुर का होना बताये, पुलिस टीम द्वारा स्कार्पियो वाहन की तलाशी लेने पर वाहन से दो कार्टून में रखी कंगारो 10000 स्ट्रॉन्ग बीयर की 24 बोतलें प्रत्येक 650 ml, कुल 15.6 लीटर evamb ग्रीन लेबल व्हिस्की के 10 पाव प्रत्येक 180 ml, कुल 1.8 लीटर,  फ्रंट लाइन व्हिस्की के 10 पाव प्रत्येक 180 ml, कुल 1.8 लीटर एवं गोवा स्पेशल व्हिस्की के 20 पाव प्रत्येक 180 ml, कुल 3.6 लीटर सहित कुल 22.800 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ, आरोपियों से शराब रखने, परिवहन करने व बिक्री संबंधी वैध दस्तावेज मांगे जाने पर उनके द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका, आरोपियों द्वारा धारा सदर का अपराध घटित किया पाये जाने पर आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 816/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों कों गिरफ्तार कर माननीति न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना कोतवाली से निरीक्षक सुमेश सिंह, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, प्रधान आरक्षक मुकेश गुप्ता, आरक्षक कैसे सोनी, सुरेश गुप्ता, अमरेश दास, संजीव चौबे, संजीव पाण्डेय, अभिषेक सिंह सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *