सरगुजा समय अंबिकापुर :- झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
:- आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं सिम किया गया जप्त।
:- आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया; प्रकरण में विवेचना जारी है।
⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी यासिर अंसारी निवासी मोमिनपुरा अम्बिकापुर द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी नौशाद अली द्वारा बीमारी ठीक करने, नौकरी आदि का झांसा देकर प्रार्थी व अन्य लोगों से लाखों रुपये की ठगी की गई। जिस पर से थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 827/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
⏩ विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपी नौशाद अली पिता निसार अली उम्र 30 वर्ष निवासी बैतीकला थाना चांदा जिला सुल्तानपुर (उ.प्र.) हाल मुकाम रसूलपुर अम्बिकापुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने करीब 15-20 लाख रुपये की ठगी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर मोबाइल व सिम जप्त कर आरोपी कों प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। अन्य संभावित शिकायतों की भी जांच की जा रही है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा,प्रधान आरक्षक सियाराम मरावी, आरक्षक प्रवीण खलखो सक्रिय रहे।
