26/11/2026
IMG-20261126-WA0259



:- थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा साइबर फ्रॉड के मामलों में आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही।
:- उक्त म्यूल खातों का उपयोग साइबर ठगी में हुआ है, जिनके विरुद्ध तमिलनाडु, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और राजस्थान राज्यों में विभिन्न ऑनलाइन शिकायतें दर्ज पाई गई हैं।
:- अधिक पैसे के लालच में आरोपी ने अपने बैंक खाते के दस्तावेज दिए थे।
:- म्यूल एकाउंट के मामलों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही। 


⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल से प्राप्त सूची अनुसार फर्जी मोबाइल नम्बरों को जारी करने वाले पॉइंट ऑफ़ सेल्स एवं म्यूल अकाउंट खाता धारकों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में पुलिस मुख्यालय रायपुर से दिशा-निर्देश प्राप्त हुए थे। इसी क्रम में कार्यालय नोडल अधिकारी साइबर सेल अम्बिकापुर के पत्र क्रमांक नोडल/सर/सायबर सेल/मूल/पीओएस/439/2026 के अवलोकन पर संबंधित म्यूल खाते एचडीएफसी बैंक खाता क्रमांक के विरुद्ध साइबर पुलिस पोर्टल में तमिलनाडु, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश एवं राजस्थान राज्यों में ऑनलाइन शिकायत दर्ज होना तथा उक्त खाते में अवैध राशि छलपूर्वक प्राप्त करने हेतु बैंक खाते का उपयोग षड्यंत्रपूर्वक किया जाना पाया गया, जिस पर से थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 825/2026, धारा 420 भा.दं.सं. के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। 

⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा प्रकरण सदर के आरोपी मनोहर लाल तिग्गा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम मनोहर लाल तिग्गा पिता श्री नाथ तिग्गा उम्र 25 वर्ष, निवासी जराकेला तुतपारा बरगीडीह, थाना लुण्ड्रा का होना बताया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर बताया कि वर्ष 2023 में अम्बिकापुर में काम की तलाश के दौरान अपने दोस्त के माध्यम से एमजी रोड स्थित स्मार्ट प्वाइंट के ऊपर वर्चुअल फैशन प्राईवेट लिमिटेड नामक कंपनी के ऑफिस गया था, जहां उसने फॉर्म भरकर अपनी फोटो, आधार कार्ड, कक्षा 12वीं की मार्कशीट, पैनकार्ड व एचडीएफसी बैंक खाते की छायाप्रति एवं 200 रुपये शुल्क जमा किए थे, जिसका उपयोग उनके द्वारा किया गया। प्रकरण में जांच पर पाया गया कि आरोपी के बैंक खाता का उपयोग साईबर ठगी मे किया गया है आरोपी के द्वारा अधिक पैसा की लालज में आकर अपने नाम का बैंक अकाउण्ट को देना बताया गया।आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड हेतु पेश किया जाता है। 

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक सदरक लकड़ा, आरक्षक हरिनाम सिंह, अनुग्रस लकड़ा, प्रवीण खलखो, राजीव एक्का, बिजेंद्र पैकरा सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *