29/11/2026



सरगुजा समय अम्बिकापुर :- छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल रायपुर द्वारा व्याख्याता (हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल एवं अर्थशास्त्र) के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आज सरगुजा जिले के 23 परीक्षा केंद्रों में लिखित भर्ती परीक्षा (LSL26) आयोजित की गई। परीक्षा का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक किया गया। जिले में परीक्षा के लिए कुल 7348 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 6827 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 521 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

सुरक्षा एवं निगरानी के रहे पुख्ता इंतजाम- परीक्षा के सुचारू, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। परीक्षा की निगरानी के लिए तीन उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया था। उड़नदस्ता दलों द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं परीक्षा संचालन पर निगरानी रखी गई। साथ ही परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा एवं जांच की व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *