सरगुजा समय अंबिकापुर :- लागातार छत्तीसगढ़ में भाजपा जिलाध्यक्ष के नवनियुक्ति का दौर चल रहा था जिस कड़ी में सरगुजा जिला में भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में भारत सिंह सिसोदिया के नाम पर घोषणा होते ही युवाओं से लेकर तमाम नेताओं में भारी उत्साह देखने कों मिला जिससे यह प्रतीत होता दिखा की काफ़ी समय से पार्टी में गंभीर गुटबाजी अब शायद खत्म हो सकती हैं।

नए नवेलें सरगुजा भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में भारत सिंह सिसोदिया के नाम पर मुहर लग गई हैं अब भाजपा कार्यकर्ताओं में काफ़ी उत्साह उमंग देखने कों मिला ढ़ोल नागाड़ो के साथ नाच गाने के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने अपने मन की ख़ुशी कों अनेक प्रकार से जाहिर किया।
शहर में पिछले पांच साल से पार्टी कर्मठ कार्यकर्ताओं कों दरकिनार करते हुए सिर्फ और सिर्फ उन लोगों कों महत्व दिया गया जो की उनके सामने नतमस्तक रहे उसकों पार्टी में काफ़ी महत्व दिया गया मिली जानकारी के अनुसार एवं शहर में व्याप्त चर्चाओं का दौर जो चल रहा हैं उसमे सबसे बड़ी बात यह निकल कर आ रही हैं की अब सरगुजा में भाजपा की मुक्ति चार दीवारी एवं परिवारवाद से निकल कर अपने पुराने अस्तित्व के प्राप्ति के लिए सरगुजा भाजपा कार्यालय में पहुंच चुकी हैं जिसका जीता जागता उदाहरण नव नियुक्त सरगुजा भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह के बनते ही दिख गया।

शहर में अब यह चर्चा जोरों पर हैं की भाजपा की कोई अस्तित्व और भाजपा के कर्मठ तेज तर्रार मिलनसार कार्यकर्ताओं कों अब महत्व मिलेगा जिनकी उपेक्षा पिछले पांच साल जम कर की गई।
नए सरगुजा भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में भारत सिंह सिसोदिया के नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में काफ़ी उत्साह देखने कों मिला जो की पिछले पांच वर्षो से एकदम बंद था शहर में चर्चाओं के अनुसार अपने अपने किस्मत और सामने वाले के खराब किस्मत खेल के कारण कुछ लोगों के नाम में कुछ झूठी उपलब्धिया लग गई जबकि उस उपलब्धि में सामने वाले का किसी प्रकार एक पैसे का कोई योगदान नहीं हैं।

