31/05/2026

सरगुजा समय अंबिकापुर :- सरगुजा में एक समय ऐसा हवा था जिसमे सरगुजा के राजा कहें जाने वाले टी एस सिंह देव के दबंगई की तुत्ती खुलेआम बोलती एवं दिखती थी उसके बाद चुनावी मैदान में उतरने के बाद अपनी बदलाव वाली छबि टी एस ने बना डाली जिससे पुरे छत्तीसगढ़ में यह कहा जाने लगा की टी एस सिंह देव ने अपने दबंगई वाली छबि सुधार ली हैं।

जिसके बाद टी एस सिंह सरगुजा से लागातार दो बार विधायक बनने के साथ ही मंत्री भी रहे सरगुजा महाराजा कहलाये जाने वाले टी एस सिंह स्वास्थ्य मंत्री के साथ – साथ उप मुख्यमंत्री भी रहे परंतु इनके ही पार्टी में इनकी खूब मटिया पलेत हुई कई बार टी एस सिंह के जुबान और आँखों से दर्द भी छलक चूका था।

वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव में अपने ही सानिध्य में रहे राजेश अग्रवाल से पराजय का सामना करना पड़ा उसके बाद अब उनका एक वीडियों सोशल मीडिया में जम कर वायरल हो रहा हैं जिससे पुरे सरगुजा के साथ –  साथ छत्तीसगढ़ में जम किरकिरी हो रही हैं।

जहाँ पुरे छत्तीसगढ़ में साफ सुथरी छबि का दावा टी एस सिंह एवं उनके अनुयाई गाते थे वहीं अब इस वायरल वीडियों से टी एस सिंह की छबि अत्यंत गंभीर रूप से धूमिल हो रही हैं।

वायरल वीडियों कहाँ का हैं क्या मामला हैं यह तों बता पाना बड़ा मुश्किल हैं परंतु सोशल मीडिया में उक्त वीडियों जम कर वायरल हो रहा हैं जिसमे टी एस सिंह वीडियों बनाने वाले युवक कों ठीक नहीं होगा जैसे शब्दों से धमकी देते एवं धक्का देते नजर आ रहे हैं.

तमाम मामले कों गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पार्षद आलोक दूबे ने प्रशासन से इस मामले कों गंभीरता से संज्ञान में लेकर कठोर कार्यवाही करने की मांग की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *