10/11/2026
IMG-20261110-WA0102

सरगुजा समय अंबिकापुर :-

थाना कमलेश्वरपुर एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा शासकीय भूमि की हेराफेरी और धोखाधड़ी के मामले में की गई सख्त कार्यवाही।


:- मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से पता तलाश की जा रही है। 


:- आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध की जा रही लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही।

⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी उमेशवर सिंह बाज द्वारा थाना कमलेश्वरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वर्ष 1954-55 के अधिकार अभिलेख में खसरा नंबर 1378 की प्रविष्टि के बाद कूट रचना की गई है। जाँच में सामने आया कि खसरा नंबर 1378 बन्दोबस्त वर्ष 1995-96 में भी शासकीय भूमि के रूप में ‘छोटे झाड़ के जंगल’ मद में ही दर्ज है। वर्ष 1954-55 के अधिकार अभिलेख में निजी भूमि के रूप में खसरा नंबर 1378 की फर्जी प्रविष्टि तैयार की गई थी। इस मामले में तुलेश्वर गुप्ता, आजाद इराकी एवं अन्य की संलिप्तता पाई गई। मामले में थाना कमलेश्वरपुर में अपराध क्रमांक 82/2026, धारा 420, 467, 468, 471, 34 एवं 120 (बी) भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में पूर्व में कार्यवाही करते हुए मामले में शामिल आरोपी तुलेश्वर गुप्ता कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था एवं मामले में शामिल अन्य आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था।

⏩ दौरान विवेचना प्रकरण के आरोपी आजाद इराकी का पता तलाश किया जा रहा था, आरोपी के सम्बन्ध में तकनिकी जानकारी एवं मुखबिर सूचना पर कार्यवाही की गई एवं मामले के आरोपी कों पकड़कर पूछताछ किया गया, जो आरोपी द्वारा अपना नाम *आजाद इराकी आत्मज रियाजुद्दीन इराकी, उम्र 43 वर्ष, साकिन मस्जिदपारा वार्ड नं. 05, जयनगर, थाना जयनगर, जिला सूरजपुर का होना बताया, आरोपी की प्रकरण में संलिप्तता पाये जाने पर प्रकरण में आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा है, प्रकरण के अग्रिम जाँच विवेचना कार्यवाही जारी है।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर निरीक्षक लक्ष्मी नारायण साव,सहायक उप निरीक्षक ललन गुप्ता, प्रधान आरक्षक विजय रवि,आरक्षक सूरज राठिया एवं साइबर सेल अंबिकापुर से साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान्, विकास सिन्हा,  आरक्षक मनीष सिंह अशोक यादव, अमन पुरी, रमेश राजवाड़े,  विकास मिश्रा, जितेश साहू, राहुल केरकेट्टा सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *