11/11/2026
FB_IMG_1794421661517


सरगुजा समय अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल ने आदेश जारी कर 7 निरीक्षकों (थाना प्रभारियों), 5 उप निरीक्षकों, 5 सहायक उप निरीक्षकों, 11 प्रधान आरक्षकों और 18 आरक्षकों समेत कुल 46 पुलिसकर्मियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। 


जारी सूची के अनुसार जिले के प्रमुख थानों के प्रभारियों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सीतापुर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार जायसवाल को लखनपुर थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि रक्षित केन्द्र से निरीक्षक देवेश सिंह राठौर को सीतापुर थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं, गांधीनगर थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा को उदयपुर थाना प्रभारी तथा उदयपुर से शिशिरकांत सिंह को गांधीनगर थाना प्रभारी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा रक्षित केन्द्र से निरीक्षक मनोज कुमार प्रजापति को दरिमा और अच्युत चंद तिवारी को लुण्ड्रा थाना प्रभारी बनाया गया है। लुण्ड्रा थाना प्रभारी असफाक अहमद अंसारी को मणीपुर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। 


चौकियों और थानों में भी हुआ बदलाव :- उप निरीक्षकों में लखनपुर से उनि सम्पत पोटाई को सीतापुर, मणीपुर से उनि चन्द्र प्रताप तिवारी को गांधीनगर, चौकी केदमा प्रभारी उनि अश्वनी दीवान को चौकी प्रभारी कुन्नी और दरिमा से उनि राजेश तिवारी को रघुनाथपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं रघुनाथपुर चौकी प्रभारी उनि रामनारायण पटेल को रक्षित केन्द्र सम्बद्ध कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रीडर-1 बनाया गया है। 


इसके साथ ही बड़ी संख्या में सहायक उप निरीक्षकों, प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों को भी थानों, चौकियों और रक्षित केन्द्र में इधर से उधर किया गया है। जारी आदेश में सभी स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

अगली खबर में जल्द ही हम आपको उस उप निरिक्षक के बारे में खबर के माध्यम से अवगत कराएँगे जिन्हे अभी इस तबादला सूची में स्थान नहीं मिला, सूत्रों की माने तो इससे यह समझा जा सकता है की उक्त उप निरिक्षक के ऊपर पुलिस अधीक्षक के ऊपर स्तर के अधिकारी की मेहरबानी बरस रही है जिसके कारण उक्त उप निरिक्षक कों यथावत अभी सरगुजा संभाग के सबसे बड़े थाना का प्रभारी तमाम विवादों एवं आलोचनाओं के बावजूद बनाए रखा गया है। जिससे ऐसा माना जा सकता है की उक्त उप निरिक्षक महोदय पर किसी बड़े आला अफसर की कृपा दृष्टि बनाए रखें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *