सरगुजा समय सूरजपुर। दिनांक 10.11.2026 को आत्मानंद विद्यालय जरही के प्रभारी प्राचार्य संतोष भारती ने थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06 से 11 नवम्बर .2026 तक दीपावली त्यौहार के अवकाश पर स्कूल बंद था दीपावली के बाद दिनांक 10.11.26 को स्कूल के भृत्य व स्वीपर स्कूल खुलने से पहले स्कूल की साफ-सफाई के लिए स्कूल भेजने पर वहां जाकर देखने पर कोई अज्ञात चोर के द्वारा पीछे के दरवाजे को तोड़कर घुसकर स्टेशनरी, 2 प्रिन्टर, 4 नग बैट 1 नग कम्प्यूटर सीपीयू, 6 नग बैट्री चोरी कर ले गए है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 215/26 धारा 331(4), 3045 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने चोरी के आरोपी की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए थे।
थाना भटगांव पुलिस ने मामले की विवेचना में लगी थी इसी दौरान जानकारी मिली कि संदेही सूरज राजवाड़े निवासी जरही कम्प्यूटर सीपीयू और प्रिंटर बेचने की फिराक में ग्राहक खोज रहा है जिसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ा।
पूछताछ पर उसने बताया कि दिनांक 07.11.26 को स्कूल के पीछे का दरवाजा को तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है जिसके निशानदेही पर 4 बंडल पेपर, 2 नग पिं्रटर, 4 नग बैट, 1 कम्प्यूटर सीपीयू, सादा रजिस्टर व 6 नग बैट्री को स्कूल के पीछे नर्सरी से बरामद किया गया। मामले में आरोपी सूरज राजवाड़े पिता विफल राजवाड़े उम्र 22 वर्ष निवासी जरही थाना भटगांव को गिरफ्तार किया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भटगांव बृजेश सिन्हा, एएसआई राजकिशोर खलखो, प्रधान आरक्षक सुशील मिश्रा, आरक्षक दिनेश ठाकुर, रजनीश पटेल, विनोद प्रताप सिंह व सैनिक बबलू राजवाडे़ सक्रिय रहे।
