सरगुजा समय अंबिकापुर :- सरगुजा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भारत सिंह सिसोदिया को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। स्थानीय भाजपा कार्यालय में स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

सिसोदिया ने इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी को मजबूत करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए समर्पित रहेंगे। कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति को जिले में भाजपा के लिए सकारात्मक बदलाव और नई दिशा के रूप में देखा है।


