30/06/2026
IMG-20260630-WA0294


सरगुजा समय अंबिकापुर :-  थाना गांधीनगर एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख़्ती से कार्यवाही।
:- आरोपी के खाता मे गेमिंग, धोखाधड़ी एवं अपराध से सम्बंधित रकम 2430/- रुपये प्राप्त होने एवं एक बार से अधिक ट्रांजेक्शन पाये जाने पर की गई कार्यवाही।
:- साइबर ठगी के मामलो मे उपयोग किये गए म्यूल एकाउंट खाताधारक एवं संदिग्ध मोबाइल नम्बरो के विरुद्ध की जा रही लगातार सख़्त कार्यवाही।


मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (I4C) द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल से प्राप्त सूची अनुसार फर्जी मोबाइल नम्बरो कों जारी करने वाले पॉइंट ऑफ़ सेल्स (पीओएस) एवं म्यूल अकाउंट खाता धारकों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध मे पुलिस मुख्यालय रायपुर से दिशा निर्देश प्राप्त हुए है, इसी क्रम मे दस्तावेज के अवलोकन पर म्यूल एकाउंट के मामले मे संबंधित बैंक खाता धारक मोहम्मद सम्मी आत्मज फकरुद्दीन साकिन बेलखरीखा थाना दरिमा के नाम से खाता संचालित है, सम्बंधित म्यूल खाते के विरुद्ध पुलिस पोर्टल मे विभिन्न राज्यों मे ऑनलाइन शिकायत दर्ज होना एवं उक्त खाते मे 2430/- रूपये छल पूर्वक प्राप्त करने हेतु अपने सीम/बैंक खाता का उपयोग षडयंत्र पूर्वक किया जाना पाया गया, जिस पर से थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 406/26 धारा 318 (4), 317(4), 111 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी मोहम्मद सम्मी का पता तलाश कर पीजी कॉलेज के पास से तलब कर पुछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम (01) मोहम्मद सम्मी आत्मज फकरुद्दीन उम्र 19 वर्ष साकिन बेलखरीखा थाना दरिमा* का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया एवं आरोपी अनुज सिंह के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना बताया है तथा अनुज सिंह से खाता बिक्री करने के एवज में कमीशन प्राप्त किया गया है, प्रकरण में आरोपी मोहम्मद सम्मी के खाता में ठगी की राशि एक से अधिक बार ट्रांजेक्शन होने से तथा अनुज सिंह के साथ मिलकर गेमिंग तथा फ्रॉड के रूपये को प्राप्त करने हेतु खाता की खरीद बिकी किया गया है, आरोपी मोहम्मद सम्मी खान के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना सबुत पाये जो प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है, प्रकरण में आरोपी अनुज सिंह को पूर्व मे गिरफ़्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश किया गया था।

सम्पूर्ण कार्यवाहीे मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर, आरक्षक वीरेंद्र पैकरा, आनंद प्रकाश केरकेट्टा, जानकी राजवाड़े, घनश्याम देवांगन सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *