सरगुजा समय अंबिकापुर :-
:- पुलिस अधिकारियो कर्मचारियों के बेहतर फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सुदृढ़ अनुशासन हेतु जनरल परेड का लगातार हो रहा क्रियान्वयन।
:- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने परेड मे बेहतर टर्न आउट धारण करने वाले अधिकारियो कर्मचारियों को उत्साहवर्धन हेतु दिए उचित इनाम।
⏩ रक्षित केंद्र अम्बिकापुर में आज दिनांक 09/10/26 को आयोजित जनरल परेड की सलामी डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा ली गई, तत्पश्चात परेड का निरीक्षण किया गया। परेड निरीक्षण के दौरान डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा अधिकारी/कर्मचारियों के टर्नआउट का निरीक्षण कर टोलीवार परेड कराया गया। टर्न आउट एवं परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को इनाम देकर प्रोत्साहित किया गया। रक्षित केंद्र में जवानों के वेल फेयर हेतु संचालित पुलिस यूनिट बैंक द्वारा अधिकारी/कर्मचारीयों को आवश्यकतानुसार समय समय पर लाभ पहुंचाने के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए।
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने अधिकारियो/कर्मचारियों कों जनता के मध्य बेहतर छवि बनाए रखने के लिए अनुशासन का पालन करने का निर्देश दिया है। साथ ही नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने और थाने आने वाले फरियादियों के साथ अत्यंत शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी गई है।
⏩ जनरल परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी, नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक अमृत कुजूर, उप पुलिस अधीक्षक अजाक सुरेश भगत, उप पुलिस अधीक्षक जे. पी. भारतेन्दु, रक्षित निरीक्षक तृप्ती सिंह राजपूत, थाना प्रभारी कोतवाली सहित प्रशिक्षु सूबेदार, प्रशिक्षु उप निरीक्षक, थाना चौकी एवं कार्यालय से कुल 183 अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
