सरगुजा समय अंबिकापुर :-
:- नियमों के विपरीत वाहनो में लगे मॉडिफाइड साइलेंसर कों पुलिस टीम द्वारा पूर्व में किया गया था जप्त, किया गया विधिवत नष्टीकरण।
:- ऑटो पार्ट्स संचालक, मैकेनिक और गैरेज स्वामियों कों दी गई सख्त हिदायत, वाहनों में अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर बेचते/लगाए पाये जाने पर होंगी सख्त कार्यवाही।

:- आमनागरिकों से सरगुजा पुलिस कि अपील, नागरिक यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप ही साइलेंसर रखे, बदलाव ना करें।
⏩ बुलेट वाहन व अन्य दोपहिया वाहनों में चालकों द्वारा नियमों के विपरीत साइलेंसर बदलकर पटाखे जैसी तेज एवं कर्कश आवाज निकालने की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।
⏩ मामले कों संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में यातायात पुलिस एवं विभिन्न थानों/चौकियो द्वारा ऐसे मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहन चालकों के विरुद्ध पिछले कुछ माह से लगातार सख्त कार्यवाही की गई थी, वाहनो से मोडिफाइड साइलेंसर निकलवाए गए थे, इसी क्रम में पूर्व में जब्त किए गए लगभग 800 अवैध मॉडिफाइड साइलेंसरों के नष्टीकरण की कार्यवाही करते हुए आज़ रक्षित केंद्र अंबिकापुर में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर रोड रोलर चलवाकर पूरी तरह से नष्ट किया गया।

⏩ वाहन कंपनी द्वारा वाहन में लगाए गए मूल साइलेंसर में किसी भी प्रकार का बदलाव करना मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन है। इसके लिए वाहन चालकों पर भारी समन शुल्क की कार्यवाही के साथ-साथ प्रकरण को माननीय न्यायालय भी पेश किया जाता है।
⏩ सरगुजा पुलिस द्वारा शहर के सभी ऑटो पार्ट्स संचालक, मैकेनिक और गैरेज स्वामियों कों हिदायत दी गई है कि यदि किसी दुकान पर वाहनों में अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर बेचते या लगाते पाया जाता है तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ भी अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
⏩ सरगुजा पुलिस आम जनता से अपील करती है कि, नागरिक यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप लगे साइलेंसर ही रखें किसी प्रकार का बदलाव ना करें। भविष्य में भी मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनो पर सख़्ती से कार्यवाही की जायगी।
