सरगुजा समय अंबिकापुर :-
⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09/10/2026 को थाना लुण्ड्रा पुलिस टीम को भ्रमण के दौरान मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि लुण्ड्रा भलुआ मोड़ के पास एक व्यक्ति अपने पैंट के पीछे कमर में गड़ासानुमा धारदार लोहे का हथियार छिपाकर रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर संदेही की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना नाम राज़नाथ पैकरा आत्मज विजय नाथ पैकरा उम्र 29 वर्ष हाल मुकाम बरगीडीह थाना लुण्ड्रा स्थाई निवास ग्राम दुर्गापारा, थाना बगीचा, जिला जशपुर का होना बताया।
⏩ पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का गड़ासानुमा हथियार बरामद कर जब्त किया गया, आरोपी से जप्त गड़ासानुमा हथियार के सम्बन्ध में आरोपी से पूछताछ करने पर कोई वैध दस्तांवेज प्रस्तुत नहीं किया गया, आरोपी का कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत घटित किया पाये जाने पर आरोपी के विरुद्ध थाना लुण्ड्रा में अपराध क्रमांक 236/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी कों प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।
⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लुण्ड्रा निरीक्षक असफाक अहमद अंसारी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक डिगेश्वर वर्मा, सहायक उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह, महिला प्रधान आरक्षक बृजीट सुषमा, प्रधान आरक्षक महेश सिंह, आरक्षक राजकुमार यादव, इबनुल खान सक्रिय रहे।
