25/05/2026

सरगुजा समय अंबिकापुर

⏭️ *जिले अन्तर्गंत थाना एवं चौकी के पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही*।

⏭️ *सरगुजा पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत् वारण्टियों के विरूद्व कार्यवाही रहेगा जारी*।

सरगुजा पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत् फरार वारण्टियों की धरपकड़ एवं पता-तलाश तेजी से की जा रही है, ताकि माननीय न्यायालयों के लंबित प्रकरणों का निकाल जल्द हो सके। इसी क्रम में जिले अन्तर्गंत थानों के द्वारा कुल 65 गिरफ्तारी वारण्ट एवं 31 स्थायी वारण्ट की तामिली कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश की गई है।

उपरोक्त कार्यवाही जिला अन्तर्गंत थाना कोतवाली द्वारा 12 गिरफ्तारी वारण्ट, 23 स्थायी वारण्ट, थाना गांधीनगर द्वारा 15 गिरफ्तारी वारण्ट, 04 स्थायी वारण्ट, थाना उदयपुर द्वारा 07 गिरफ्तारी वारण्ट, थाना मणीपुर द्वारा 03 गिरफ्तारी वारण्ट, थाना दरिमा द्वारा 05 गिरफ्तारी वारण्ट, थाना लखनपुर द्वारा 06 गिरफ्तारी वारण्ट, 02 स्थायी वारण्ट, थाना धौरपुर द्वारा 03 गिरफ्तारी वारण्ट, थाना लुण्ड्रा द्वारा 06 गिरफ्तारी वारण्ट, थाना सीतापुर द्वारा 06 गिरफ्तारी वारण्ट, 01 स्थायी वारण्ट, थाना बतौली द्वारा 01-01 गिरफ्तारी एवं स्थायी वारण्ट एवं महिला थाना द्वारा 01 गिरफ्तारी वारण्ट की तामिली की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *