25/05/2026
IMG-20240408-WA0137

सरगुजा समय अंबिकापुर



⏭️ *आरोपी एवं मृतिका दोनां नशे की हालत में थे उसी दौरान बढ़ी विवाद की स्थिति*।

⏭️ *आरोपी द्वारा मृतिका को टांगी से किया गया प्राणघातक हमला*।

⏭️ *थाना सीतापुर पुलिस द्वारा किया गया मामले में सख्त कार्यवाही*।

सरगुजा पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत प्रकरण आरोपियों की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी त्वरित एवं तेजी से की जा रही है। ताकि आपराधिक घटनाओं पर रोकथाम की जा सके। इसी क्रम में थाना सीतापुर पुलिस द्वारा हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है।

मामले का विवरण इस प्रकार है, कि दिनांक 08/04/2024 को मामले का प्रार्थी माधो राम पिता वीर सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी कतकालो डूमरपारा थाना सीतापुर के द्वारा इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया गया है, कि दिनांक 07/04/2024 को गांव के मोहल्ले में नोहर साय के घर दशकर्म कार्यक्रम आयोजित था, उसी दौरान प्रार्थी के बडे़ पिताजी/आरोपी रेगतु और उसकी बड़ी मां/मृतिका सखापति दोनों शराब के नशे में थे, दोनों के बीच आपसी विवाद निर्मित हुई इस कारण आरोपी रेगतु राम आक्रोशित होकर घर में रखे टांगी से प्राणघातक हमला कर दिया गया। जिससे मृतिका के सिर, कलाई, आंख के भौंह पास, मस्तक व शरीर के अन्य जगह पर प्राणघातक चोट लगने से मृतिका की मृत्यु मौके पर ही हो गई। जिस पर सदर धारा 302 भादसं का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।

मामला पंजीबद्व उपरांत पुलिस टीम द्वारा आरोपी रेगतु राम उम्र 55 वर्ष निवासी कतकालो, डूमरपारा थाना सीतापुर को उसके सकुनत से पता-तलाश कर गिरफ्तार व वैधानिक कार्यवाही कर रिमाण्ड पर भेजा गया।

मामले के निराकरण में निरीक्षक भरतलाल साहू, सउनि शिवचरण साहू, प्रधान आरक्षक रामबचन, आरक्षक धनकेश्वर यादव, दिलसुख लकड़ा, रामसाय नागेश, पंकज देवांगन इत्यादि कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *