सरगुजा समय अंबिकापुर
सड़क दुर्घटना में अंकुश लगाने हेतु संबंधित विभाग को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।
डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो के द्वारा हाईवे एसडीओ निखिल लकड़ा, आरटीओ अधिकारी बंटी द्विवेदी, पीडब्ल्युडी अधिकारी, यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक विजय कैवर्त्य, थाना प्रभारी मणीपुर उपनिरीक्षक सीपी तिवारी एवं थाना प्रभारी लखनपुर सम्पत पोटाई के साथ थाना मणीपुर व लखनपुर क्षेत्रान्तर्गंत हाईवे ब्लैक स्पॉट जगहों का निरीक्षण किया गया, एवं साथ ही संबंधित अधिकारियों को सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने हेतु ब्लैक स्पॉट जगहों को चिन्हांकित कर सुधारात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
रोड़ मार्किंग, परिवहन स्टॉपर, रोड मार्किंग, स्पीड ब्रेकर, सांकेतिक बोर्ड, परिवहन सावधानी बोर्ड, स्पीड मार्किंग, स्पीड लिमिट बोर्ड, जंक्शन दिशा-सूचक बोर्ड इत्यादि लगाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया, तथा लोकल ग्राम पंचायत से समन्वय स्थापित कर सड़क दुर्घटना के रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही की जावे, पर्याप्त लाईट की सुविधा के लिए क्रेडा को पत्राचार कर आवश्यक सुधार की जावे।

