सरगुजा समय अंबिकापुर :-
:-*तीनों म्यूल खातों में ऑनलाईन साइबर ठगी की राशि जुमला 144200/- रूपये आहरित।*
⏩ डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश पर सरगुजा पुलिस द्वारा म्यूल अकाउण्ट, पीओएस, फर्जी सिम धारकों इत्यादि के विरूद्व संलिप्त आरोपियों के विरूद्व लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा म्यूल अकाउण्ट में संलिप्त खाता धारकों/मोबाइल नंबर धारकों के विरूद्व तीन अलग-अलग प्रकरण पंजीबद्व कर कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
⏩ प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि पुलिस मुख्यालय (तकनीकी सेवाऐं) नवा रायपुर के द्वारा म्यूल अकाउण्ट के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। थाना गांधीनगर प्रभारी/निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी के द्वारा दिनांक 28/05/2026 को म्यूल अकाउण्ट खाता क्रमांक 60505796078 धारक अभय रक्सेल पिता भोला रक्सेल, उम्र 25 वर्ष दर्रीपारा अम्बिकापुर का उपरोक्त खाता बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा अम्बिकापुर एवं खाते से रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर के धारक के विरूद्व अपराध क्रमांक 313/2026 धारा 317(4),318(4),3(5) बीएनएस पंजीबद्व किया गया है, म्यूल अकाउण्ट बैंक खाते के विरूद्व दीगर राज्य उत्तरप्रदेश से साइबर पुलिस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन शिकायत दर्ज है, संबंधित लेयर-1 म्यूल खाते में 17780/-रूपये आहरित किया जाना पाया गया है। इसके अलावा भी म्यूल खाते में अत्यधिक राशि का लेनदेन होना पाया गया है।
म्यूल खाता धारक द्वारा अपने बैंक खाते को किसी अन्य व्यक्ति को बेचना बताया है, आरोपीगणों के विरूद्व अपराध सबूत पाये जाने एवं अपराध स्वीकार किये जाने के फलस्वरूप विधिवत् रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि पुलिस मुख्यालय (तकनीकी सेवाऐं) नवा रायपुर के द्वारा म्यूल अकाउण्ट के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। थाना गांधीनगर प्रभारी/निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी के द्वारा दिनांक 28/05/2026 को म्यूल अकाउण्ट खाता क्रमांक 60504963144 धारक एवं रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर 918349385093 के धारक अम्बिका खलखो पिता रमेश खलखो, निवासी शिकारी रोड़, उरांवपारा, बौरीपारा, अम्बिकापुर, जिला सरगुजा छत्तीसगढ़ के विरूद्व अपराध क्रमांक 314/2026 धारा 317(4),318(4),3(5) बीएनएस पंजीबद्व किया गया है, म्यूल अकाउण्ट बैंक खाते के विरूद्व दीगर राज्य बिहार से साइबर पुलिस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन शिकायत दर्ज है, संबंधित लेयर-1 म्यूल खाते में 31420/-रूपये आहरित किया जाना पाया गया है। इसके अलावा भी म्यूल खाते में अत्यधिक राशि का लेनदेन होना पाया गया है। म्यूल खाता धारक द्वारा अपने बैंक खाते को किसी अन्य व्यक्ति को बेचना बताया है, आरोपीगणों के विरूद्व अपराध सबूत पाये जाने एवं अपराध स्वीकार किये जाने के फलस्वरूप विधिवत् रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि पुलिस मुख्यालय (तकनीकी सेवाऐं) नवा रायपुर के द्वारा म्यूल अकाउण्ट के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। थाना गांधीनगर प्रभारी/निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी के द्वारा दिनांक 28/05/2026 को म्यूल अकाउण्ट खाता क्रमांक 60504614570 धारक सरद हलदार पिता हरिमोहन हलदार, उम्र 41 वर्ष, निवासी सरगवां, सकालो, सरगुजा छत्तीसगढ़ के नाम से बैंक ऑफ महाराष्ट्र बैंक शाखा अम्बिकापुर एवं खाते से रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर 918827530393 धारक राजा हलदार पिता भरत हलदार, उम्र 25 वर्ष, निवासी किशुननगर, सरगवां, थाना गांधीनगर जिला सरगुजा के विरूद्व अपराध क्रमांक 315/2026 धारा 317(4),318(4),3(5) बीएनएस पंजीबद्व किया गया है, म्यूल अकाउण्ट बैंक खाते के विरूद्व दीगर राज्य तेलंगाना से साइबर पुलिस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन शिकायत दर्ज है, संबंधित लेयर-1 म्यूल खाते में 95000/-रूपये आहरित किया जाना पाया गया है।
म्यूल खाता धारक सरद हलदार एवं रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर के धारक राजा हलदार के द्वारा अपने बैंक खाते व मोबाईल नंबर को किसी अन्य व्यक्ति को 1500-2000 में बेचना बताये हैं। आरोपीगणों के विरूद्व अपराध सबूत पाये जाने एवं अपराध स्वीकार किये जाने के फलस्वरूप विधिवत् रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना गांधीनगर से थाना प्रभारी/निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, आरक्षक अरविंद उपाध्याय, अमृत सिंह, विकास सिंह, रिषभ सिंह एवं साइबर सेल से प्रभारी/सउनि अजीत मिश्रा, आरक्षक जितेश साहू, राहुल केरकेट्टा की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

