सरगुजा समय अंबिकापुर :-
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL), अंबिकापुर शहर संभाग द्वारा विद्युत लाइनों और उपकरणों के आवश्यक सुधार एवं रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य के चलते आगामी दिनों के लिए बिजली बंद रखने की घोषणा की गई है। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 29 सितंबर से 10 अक्टूबर तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत प्रवाह बाधित रहेगा।
विभाग के कार्यपालन यंत्री (शहर संभाग) ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि परिस्थितियों के अनुसार बंद रहने की समयावधि घटाई या बढ़ाई जा सकती है।
तारीखवार प्रभावित क्षेत्र एवं फीडर शेड्यूल (समय: सुबह 10:00 से शाम 05:00 बजे तक):
29 सितंबर (11 के.व्ही. देवीगंज फीडर): देवीगंज रोड, महामाया चौक, चित्रमंदिर, घड़ी चौक, एलआईसी ऑफिस एवं बालाजी गेस्ट हाउस क्षेत्र।
30 सितंबर (11 के.व्ही. टाउन–1): आकाशवाणी, चौपाटी, मिशन हॉस्पिटल, त्रिकोण चौक व जोड़ा पीपल क्षेत्र।
01 अक्टूबर (11 खैरबार): तकिया मजार एवं तकिया पानी टंकी क्षेत्र।
02 अक्टूबर (11 के.व्ही. सोनपुर फीडर): घेरका कछार, शंकरघाट, यू.एस. बाबा मोन्टफोर्ट एवं सोनपुरकला क्षेत्र।
03 अक्टूबर (11 के.व्ही. तकिया): चिलम चौक, चाँदनी चौक, घुटरापारा एवं मायापुर क्षेत्र।

04 अक्टूबर (11 के.व्ही. कलेक्ट्रेट फीडर): सत्तीपारा, ईरानी बस्ती, कलेक्ट्रेट, नमना कला सब स्टेशन, पॉलीटेक्निक और पंचदेव मंदिर क्षेत्र।
05 अक्टूबर (11 के.व्ही. फिल्टर प्लांट): नवागढ़, श्रीगढ़, घुटरापारा एवं ओरिएण्टल पब्लिक स्कूल क्षेत्र।
06 अक्टूबर (11 के.व्ही. डी.सी. रोड फीडर): लरंगसाय चौक, सिंचाई कॉलोनी, डी.सी. रोड, कलेक्टर बंगला, जनपद पारा, गुदरी बाजार, विजय मार्ग, थाना चौक और पावर हाउस क्षेत्र।
07 अक्टूबर (11 के.व्ही. महामाया फीडर): महामाया मंदिर चौक, समलाया मंदिर, बरेजा पारा, चांदनी चौक एवं रसूलपुर मोमिनपुरा क्षेत्र।
08 अक्टूबर (11 के.व्ही. शिकारी रोड फीडर): लरंगसाय चौक, पुलिस लाइन, गौरी मंदिर, बौरीपारा, स्कूल रोड, कंपनी बाजार, महिला मंडल व तकिया सब-स्टेशन क्षेत्र।
09 अक्टूबर (11 के.व्ही. बस स्टैंड फीडर): खरसिया नाका, राजधानी पेट्रोल पंप एवं हरसागर तालाब क्षेत्र।
10 अक्टूबर (11 के.व्ही. गहिरा गुरू फीडर): रायगढ़ रोड, खरसिया नाका, दरिमा मोड़ और नवागढ़ क्षेत्र।
विद्युत विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पूर्व में ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
