सरगुजा समय अंबिकापुर :- संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को झारखंड के नशीले इंजेक्शन के सबसे बड़े सप्लायर रंजीत विश्वकर्मा एवं उनके पार्टनर्स को गिरफ्तार करने में मिली सफलता, 7.50 लाख रुपए की नशीली इंजेक्शन गढ़वा के 3 आरोपियो से जप्त कर जेल दाखिल किया गया
संभागीय आबकारी उड़न दस्ता टीम ने सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में दिनांक 30 जनवरी 2026 को गोदरमाना झारखंड निवासी अनूप गुप्ता एवं बतौली सरगुजा निवासी विनय गुप्ता के कब्जे से ₹600000 कीमत की 1200 नग नशीला इंजेक्शन जप्त कर जेल दाखिल की कार्रवाई की थी।

आरोपी अनूप गुप्ता ने अपने बयान में बताया कि उक्त नशीला इंजेक्शन गढ़वा जिले के रंजीत विश्वकर्मा से खरीदता है और रंजीत विश्वकर्मा के पार्टनर्स मंजूर अंसारी और प्रमोद कुमार रंजीत विश्वकर्मा के माल को सप्लाई करने का काम करते हैं।
तत्काल सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने सरगुजा डीआईजी राजेश अग्रवाल जी से साइबर सेल की मदद मांगी फिर साइबर सेल की मदद से गढ़वा के तीनों आरोपियों रंजीत विश्वकर्मा, मंजूर अंसारी एवं प्रमोद का मोबाइल लोकेशन ट्रेस करते हुए पलटन घाट रामानुजगंज मैं तीनों को एक साथ दिनांक 31 जनवरी 2026 को शाम को 1500 नग नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया।

जिसका बाजार मूल्य 7.50 लाख रुपए है, उक्त तीनों आरोपियों को अनूप गुप्ता एवं विनय गुप्ता के अपराध में भी गिरफ्तार किया गया तथा पृथक से भी एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 सी,29 के तहत गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय रामानुजगंज में रिमांड लिया गया।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने डीआईजी राकेश अग्रवाल सर एवं उनकी साइबर टीम के सदस्य अजीत मिश्रा, भोजराज पासवान एवं उनके साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि उनके साइबर सेल के मदद के बिना सिर्फ 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करना संभव नहीं था।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने यह भी बताया कि यह उड़नदस्ता टीम की बहुत बड़ी सफलता है क्योंकि रंजीत विश्वकर्मा गढ़वा जिले का सबसे बड़ा नशीले इंजेक्शन का सप्लायर माना जाता है.. रंजीत विश्वकर्मा एवं उसके साथियों को गिरफ्तार करना हम लोगों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।
आरोपी अनूप गुप्ता ने यह भी बताया था कि यदि रंजीत विश्वकर्मा गिरफ्तार हो जाता है तो लगभग छत्तीसगढ़ में नशीले इंजेक्शन के व्यापार पर 50% रोक लग जाएगा, इस लिहाज से भी यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।

उक्त कार्रवाई में साइबर सेल सरगुजा के अजीत मिश्रा,भोजराज पासवान,जितेश साहू,विकास सिन्हा,लीना तिर्की एवं आबकारी उड़नदस्ता टीम के अशोक सोनी, गणेश पांडे, रणविजय सिंह ,ओम प्रकाश गुप्ता चंद्रावती एवं नीरज चौहान की अति महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उक्त कार्यवाही जिला आबकारी अधिकारी इंद्रबली मारकंडे के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई।
अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z





