12/05/2026
1003192466.jpg

सरगुजा समय बलरामपुर :-

कोतवाली पुलिस द्वारा म्युल अकाउंट धारकों पर की गई बड़ी कार्यवाही
  


*मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के “समन्वय” पोर्टल के माध्यम से विभिन्न म्युल अकाउंट का डाटा छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों को प्रसारित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।*

*तत्संबंध में विधिवत कार्यवाही करने हेतु बलरामपुर पुलिस अधीक्षक महोदय वैभव बैंकर के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।  जिसके परिपालन में प्राप्त हुए डेटा का थाना प्रभारी बलरामपुर द्वारा तकनीकी रूप से सूक्ष्म विश्लेषण किया गया। विश्लेषण पर थाना बलरामपुर क्षेत्र में स्थित विभिन्न व्यापारिक बैंक से खुलवाए गए बैंक अकाउंट जिसका उपयोग देश के विभिन्न राज्य में साइबर फ्रॉड की घटना को अंजाम देने तथा धोखाधड़ी से प्राप्त रूपयों के अवैध ट्रांजैक्शन, जमा एवं निकासी करने के लिए किया जाना पाया गया।

मामले की जांच के दौरान ग्राम बरदर थाना बलरामपुर निवासी नंदन कुमार रजक पिता उदय बैठा उम्र 20 वर्ष एवं ग्राम अमटाही थाना सामरी पाठ निवासी शोएब खान पिता अब्दुल साहबान अंसारी उम्र 31 वर्ष के द्वारा अपराधिक षड्यंत्र कर अपने नाम से क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में बैंक अकाउंट खुलवाकर बैंक खाता अन्य आरोपीगण को उपलब्ध करवाया गया। तत्पश्चात उक्त बैंक एकाउंट का उपयोग देश के अलग अलग राज्यों में रहकर अपना पहचान छुपाकर ऑनलाइन सायबर फ्राड करने वाले आरोपीगण द्वारा पीड़ित व्यक्तियों से ठगी कर प्राप्त रुपयों को ट्रांसफर कर निकासी के लिए किया जाता था।

घटना पर जांच उपरांत थाना बलरामपुर में उपरोक्त आरोपीगण के विरुद्ध पृथक पृथक अपराध क्रमांक 40/2025 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 318(4), 61(2)(क) बीएनएस एवं 41/2025 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 318(4), 61(2)(क) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।*

*विवेचना दौरान उपरोक्त आरोपीगण के विरुध्द पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर आज दिनांक 17/04/2025 को विधवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया जा रहा है। आगे की विवेचना जारी है, अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा*

*सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बलरामपुर निरीक्षक भापेन्द्र साहू, उपनिरीक्षक किरणेश्वर प्रताप सिंह, सहायक उपनिरीक्षक राधेश्याम विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक शिपक शर्मा, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र तिवारी, आरक्षक अशोक तिर्की, आरक्षक गजेंद्र भगत एवं सायबर सेल से प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक देवेन्द्र ठाकुर, आरक्षक राजकिशोर पैकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।*

*गिरफ्तार आरोपी का नाम*
(1) *नंदन कुमार रजक पिता उदय बैठा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम बरदर थाना बलरामपुर जिला बलरामपुर रामानुजगंज*
(2) *शोएब खान पिता अब्दुल साहबान अंसारी उम्र 31 वर्ष ग्राम अमटाही थाना सामरी पाठ जिला बलरामपुर रामानुजगंज*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *