27/05/2026
1003192513.jpg

सरगुजा समय बलरामपुर दिनांक 17 अप्रैल 2025:-

पिछले 08 वर्षों से फरार डकैती के आरोपी को उत्तर प्रदेश के फतेपुर से गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछ।

थाना रघुनाथनगर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.) अपराध कमांक 93/2017, धारा 395, 412 भादवि।

गिरफ्तार आरोपी राममिलन पिता महावीर निषाद, उम्र 35 वर्ष, निवासी भौनापुर, थाना किशुनपुर, जिला फतेहपुर (उ.प्र.)।


मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि, प्रार्थी प्रमोद कुमार पाण्डेय के द्वारा याना रघुनायनगर उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि, दिनांक 11/12/2017 के दरमियानी रात आरोपीगणों के द्वारा एक राय होकर ग्राम पण्डरी स्थित के. पी.टी.एल. कम्पनी के साईट में कम्पनी का तार लाईन खींचने हेतु रखे गए 04 नग तार ड्रम को अम्बिकापुर से हाईड्रा वाहन किराया में लेकर, घटना स्थल पर आकर हाईड्रा वाहन से ट्रक में लोड करवा कर तार को चोरी कर दिल्ली ले जाकर अन्य आरोपियों को बेच दिया गया है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रघुनाथनगर में अपराध कमांक 93/2017, धारा 395, 412 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान चस्मदीद गवाह साईट का चौकीदार व अन्य ग्रामवासियों से पूछताछ कर उनका कथन दर्ज किया गया।

विवेचना एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के दौरान पूर्व में प्रकरण के 08 आरोपी क्रमशः 01. नरेन्द्र कुमार निषाद उर्फ पहलवान पिता रामप्रसाद, जाति केंवट, साकिन मैनापुर थाना किस्कनपुर जिला फतेहपुर उ.प्र., 02. नेतराम खटिक पिता शेरूराम उम्र 40 वर्ष साकिन बीचगवां याना लक्ष्मणगंज जिला अलवर राजस्थान हाल मुकाम कसैलबाग टर्मिनल फौज नई दिल्ली सी/43 आर 108, 03. हाकम खान पिता उस्मान खान उम्र 22 वर्ष साकिन मेहगना याना लक्ष्मणगंज जिला अलवर राजस्थान, 04. जैकम खान पिता दीना खान उम्र 28 वर्ष साकिन खैरलीचंद रावत थाना लक्ष्मणगंज जिला अलवर राजस्थान, 05. श्रीराम सैनी पिता गेंदाराम सैनी उम्र 48 वर्ष सा. बोगेहिडहर थाना पहाड़ी जिला भरतपुर राजस्थान, 06. रामरतन सैनी

पिता प्रभाती उम्र 66 वर्ष सा. बोगेहिडहर थाना पहाड़ी जिला भरतपुर राजस्थान, 07. राजेश गुप्ता उर्फ राजू पिता रमेशचंद उस 48 वर्ष सा. सी-2/64/16 शास्त्रीनगर नई दिल्ली 152, 08. सरोज निषाद पिता लखनलाल जाति केंवट उम्र 28 वर्ष सा. संगोलीपुर थाना किशनपुर तहसील खागा जिला फतेहपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर आरोपियों के द्वारा डकैती करना तथा हकैती की सम्पत्ति क्रय विक्रय करना पाये जाने पर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर पूर्व में आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है।

प्रकरण के फरार शेष आरोपियों की पतासाजी के दौरान तथा टैक्निकल साक्ष्यों के आधार पर एक आरोपी के उत्तर प्रदेश में छिपे होने की जानकारी के आधार पर रघुनाथनगर पुलिस टीम को उत्तर प्रदेश के फतेपुर रवाना किया गया था। जहां पुलिस टीम द्वारा डकैती प्रकरण का एक अन्य आरोपी राममिलन पिता महावीर निषाद, उम्र 35 वर्ष, जाति केंवट, निवासी-भौनापुर, थाना किशुनपुर, जिला फतेहपुर (उ.प्र.) को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर बलरामपुर छत्तीसगढ़ लाया गया, जिसे आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दाखिल किया गया। प्रकरण के शेष आरोपियों की पता-तलाश की जा रही है।

<

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *