सरगुजा समय बलरामपुर
थाना कुसमी पुलिस द्वारा कुसमी क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे 06 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया न्यायालय पेश
पुलिस अधीक्षक महोदय बलरामपुर वैभव बैंकर द्वारा काईम मीटिंग लेकर जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों, अवैध मुसाफिरों व अराजक तत्वों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए हैं। इसी तातम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज दिनांक 17/04/2025 को पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी श्री ईम्मानुएल लकड़ा के नेतृत्व में थाना प्रभारी कुसमी निरीक्षक ललित यादव के द्वारा हमराह स्टॉफ के साथ थाना कुसमी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर संदिग्धों/अनाधिकृत प्रवासी/अराजक तत्वों की गहन जांच की गई, जिसमें पहचान पत्र, आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण किया गया।
चेकिंग के दौरान 06 संदिग्ध व्यक्ति अलग-अलग जगह में मिलने पर उनका नाम पता तथा पहचान पत्र के संबंध में पूछताछ करने पर गोल-मोल जवाब दिया गया। जिनको तलब का थाना कुसमी लाकर नाम पता पूछने पर अपना नाम 01. मंजरूल खान पिता दाउद खान, उम्र 32 वर्ष, जाति मुसलमान, सा. पुनीसोल, बकुड़ा, पश्चिम बंगाल, 02. माहिदुल अली मोलीक पिता अफ्तर अली मलिक, उम्र 24 वर्ष, जाति मुसलमान, सा. पुनीसोल, जिला-बकुड़ा, पश्चिम बंगाल, 03. गोलाम खाजा खान पिता अकबर अली, उम्र 30 वर्ष, जाति मुसलिक, सा. पुनीसोल, जिला बकुड़ा पश्चिम बंगाल, 04. हारूप पिता पहचनद अली, उम्र 26 वर्ष, जाति मुसलिम, सा. मंदर जिला हरदोई (उत्तरप्रदेश), 05. अबू सत्तार मलिक पिता जमाल मलिक, उस 25 वर्ष, जाति मुसलिम, सा. पुनीसोल, जिला- बकुड़ा पश्चिम बंगाल, 06. सुकूर अली खान पिता न्यासुद्दीन खान, उम्र 35 वर्ष, जाति मुसलिम, सा. पुनीसोल, जिला-बकुड़ा पश्चिम बंगाल का होना बताये।
संदिग्धों द्वारा कुसमी क्षेत्र में रहने के संबंध में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर थाना प्रभारी कुसमी द्वारा पकड़े गए 06 संदिग्धों के विरुद्ध 128 बी.एन.एस.एस के तहत् कार्यवाही कर कार्यपालिक दण्डाधिकारी कुसमी के समक्ष पेश किया गया है।
संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी श्री ईम्मानुएल लकड़ा, निरीक्षक ललित यादव, उपनिरीक्षक डाकेश्वर सिंह सहित समस्त थाना कुसमी पुलिस स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

