30/10/2026
Screenshot_20261031_040015_Gallery

सरगुजा समय छत्तीसगढ़ रायपुर/ नया रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। गृह विभाग मंत्रालय (महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर) द्वारा जारी आदेश क्रमांक ESTB/39149/2026/गृह-दो के तहत 33 पुलिस अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है।

यह आदेश राज्यपाल के नाम से तथा उनके आदेशानुसार अवर सचिव सोनचंद साहू के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी किया गया है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। 


जारी आदेश के अनुसार राज्य के कई जिलों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), उप सेनानी, उप पुलिस अधीक्षक (DSP), अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) एवं नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 

यहाँ जारी आदेश में तबादला सूची विस्तार से देखें :-
श्रीमती रिचा मिश्रा (डीडी-2007): सेनानी 16वीं वाहिनी छसबल, नारायणपुर से स्थानांतरित कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), जिला-बिलासपुर पदस्थ की गई हैं। 


श्री बंतलूराम भगत (सीसी-2011): उप सेनानी 10वीं वाहिनी छसबल, सूरजपुर से उप सेनानी 6वीं वाहिनी छसबल, रायगढ़ बनाए गए हैं। 


श्री शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय (डीडी-2013): अति. पुलिस अधीक्षक, जिला-धमतरी से अति. पुलिस अधीक्षक, जिला-बलरामपुर पदस्थ किए गए हैं। 


श्री रामगोपाल करियारे (डीडी-2013): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), जिला-बिलासपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कटघोरा), जिला-कोरबा बनाए गए हैं। 


श्री नितेश कुमार ठाकुर (डीडी-2013): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कटघोरा), जिला-कोरबा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला-बेमेतरा पदस्थ किए गए हैं। 


श्री अभिषेक माहेश्वरी (डीडी-2013): उप सेनानी 16वीं वाहिनी छसबल, नारायणपुर से उप सेनानी 21वीं वाहिनी छसबल, करकाभाट बालोद बनाए गए हैं। 


सुश्री गीता वाधवानी (डीडी-2014): अति. पुलिस अधीक्षक, जिला-मोहला-मानपुर-अं.चौकी से सहायक पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज, राजनांदगांव पदस्थ की गई हैं। 


श्री देवेन्द्र कुमार सिंह (निरी-2016): उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला-कोरबा से उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), जिला-सरगुजा बनाए गए हैं। 


सुश्री लितेश सिंह (डीडी-2016): उप पुलिस अधीक्षक, जिला-गरियाबंद से सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात), रायपुर नगरीय पदस्थ की गई हैं। 


श्री विकास पाटले (डीडी-2016): नगर पुलिस अधीक्षक दल्लीराजहरा, जिला-बालोद से उप पुलिस अधीक्षक (बालक विरूद्ध अपराध अन्वेषण शाखा), जिला-बालोद बनाए गए हैं। 


श्री मणिशंकर चंद्रा (र.नि.-2016): उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर से सहायक पुलिस आयुक्त (पुलिस लाईन), रायपुर नगरीय पदस्थ किए गए हैं। 


श्री श्याम मधुकर (रनि-2017): उप पुलिस अधीक्षक, जिला-कोरिया से उप पुलिस अधीक्षक (लाईन), जिला-बेमेतरा बनाए गए हैं। 


श्री सौरभ उईके (डीडी-2019): उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला-सुकमा से सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात), रायपुर नगरीय बनाए गए हैं। 


श्री रूपेश कुमार (डीडी-2019): अनु. अधिकारी (पुलिस) कोण्डागांव, जिला-कोण्डागांव से उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), जिला-धमतरी पदस्थ किए गए हैं। 


श्री उत्तम प्रताप सिंह (डीडी-2019): उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला-रायगढ़ से अनु. अधिकारी (पुलिस) सीतापुर, जिला-सरगुजा बनाए गए हैं। 


श्री आशीष कुमार नेताम (डीडी-2020): उप पुलिस अधीक्षक (डी.आर.जी.), जिला-नारायणपुर से अनु. अधिकारी (पुलिस) सुकमा, जिला-सुकमा पदस्थ किए गए हैं। 


श्री मनीष रात्रे (डीडी-2020): अनु. अधिकारी (पुलिस) दोरनापाल, जिला-सुकमा से अनु. अधिकारी (पुलिस) बिलाईगढ़, जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ बनाए गए हैं। 


श्री नीलेश द्विवेदी (रनि-2021): सहायक पुलिस आयुक्त (पुलिस लाईन), रायपुर नगरीय से उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर पदस्थ किए गए हैं। 


श्री नेलसन कुजूर (निरी-2021): उप पुलिस अधीक्षक (अजाक), जिला-कोरिया से उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा बनाए गए हैं। 


श्री कौशल किशोर वासनिक (निरी-2021): उप पुलिस अधीक्षक, जिला-बलौदाबाजार-भाटापारा से उप पुलिस अधीक्षक (अजाक), जिला-कोरिया पदस्थ किए गए हैं। 


श्री गोपाल कुमार वैश्य (निरी-2021): उप पुलिस अधीक्षक (लाईन), जिला-गरियाबंद से उप पुलिस अधीक्षक, जिला-कोरिया बनाए गए हैं। 


श्री श्रीकांत शुक्ला (निरी-2021): उप पुलिस अधीक्षक, छ.ग. राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण रायपुर से उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), जिला-बालोद पदस्थ किए गए हैं। 


श्री विशाल गर्ग (बीडी-2022): उप पुलिस अधीक्षक (विशेष आसूचना शाखा), जिला-बीजापुर से नगर पुलिस अधीक्षक, जिला-सूरजपुर बनाए गए हैं। 


सुश्री विनिता सलामे (डीडी-2022): उप पुलिस अधीक्षक, जिला-कोण्डागांव से अनु. अधिकारी (पुलिस) कोण्डागांव, जिला-कोण्डागांव पदस्थ की गई हैं। 


श्री शुभांशी बनर्जी (निरी-2022): उप पुलिस अधीक्षक, जिला-रायगढ़ से उप पुलिस अधीक्षक, जिला-गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही बनाए गए हैं। 


श्री संगम राम (डीडी-2022): उप पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), जिला-बस्तर से अनु. अधिकारी (पुलिस) बोडला, जिला-कबीरधाम पदस्थ किए गए हैं। 


सुश्री अमृता पैकरा (डीडी-2022): उप पुलिस अधीक्षक (बालक विरूद्ध अपराध अन्वेषण शाखा), जिला-नारायणपुर से अनु. अधिकारी (पुलिस) वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर बनाई गई हैं।

 
श्री रूपेश चन्द्रा (रनि-2023): उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), जिला-खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), जिला-बिलासपुर पदस्थ किए गए हैं। 


श्री रामावतार ध्रुव (निरी-2023): अनु. अधिकारी (पुलिस) वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर से उप पुलिस अधीक्षक (बालक विरूद्ध अपराध अन्वेषण शाखा), जिला-राजनांदगांव भेजे गए हैं। 


श्री विनोद कुमार मण्डावी (निरी-2023): उप पुलिस अधीक्षक (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट), सरगुजा से नगर पुलिस अधीक्षक दल्लीराजहरा, जिला-बालोद बनाए गए हैं। 


श्रीमती माया शर्मा (निरी-2025): उप पुलिस अधीक्षक, जिला-बालोद से उप पुलिस अधीक्षक, छ.ग. राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण रायपुर पदस्थ की गई हैं। 


श्रीमती सत्यकला रामटेके (निरी-2025): उप पुलिस अधीक्षक, जिला-गौरेला पेण्ड्रा मरवाही से उप पुलिस अधीक्षक (अजाक/क्राईम), जिला-धमतरी बनाई गई हैं। 


श्री विवेक शर्मा (निरी-2025): उप पुलिस अधीक्षक, पुमनि कैंप कार्यालय बिलासपुर रेंज, बिलासपुर से उप पुलिस अधीक्षक, जिला-बेमेतरा पदस्थ किए गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *