30/05/2026
900

थाना लखनपुर पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही मे मामले के आरोपियों कों गिरफ्तार कर की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
🔷 आरोपीगण अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी कर देते थे घटना कों अंजाम।
🔷 आरोपियों के कब्जे से 60 लीटर चोरी किया गया डीजल कुल किमती लगभग 6000/- रुपये किया गया जप्त।
🔷 मामले मे अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी शेष हैं जल्द ही सभी आरोपी होंगे गिरफ्तार।

सरगुजा – सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों की लगातार धरपकड़ कर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी सजाद अंसारी साकिन छतवा चैनपुर जिला पलामू झारखण्ड द्वारा दिनांक 14/12/24 कों थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी पेशे से ड्राइवर हैं और बिलासपुर निवासी पंकज गाँधी का ट्रक क्र. सीजी/13/ए. एफ/ 1522 का चालक है की घटना दिनांक 13/12/24 को प्रार्थी अमेरा खदान मे कोयला लोड करवाने हेतु अपना ट्रक लेकर अंदर गया और अपने ट्रक का काटा कराकर नम्बरी कराया, इसके साथ साथ मे पंकज गाँधी के 06 अन्य ट्रक चालक भी अपने ट्रको कों खदान मे कोयला लोड करने हेतु अंदर जाकर ट्रक का काटा कराकर नम्बरी कराये थे, ट्रांसपोर्टर द्वारा अगले दिन कोयला लोड होने की बात बताने पर प्रार्थी एवं उसके अन्य 06 ट्रक के चालक साथी अपने अपने ट्रको कों काटा एवं बैरियर के बीच खड़ा कर खाना पीना खाकर सो गये, देर रात आवाज़ आने पर प्रार्थी उठकर ट्रक के साइड गिलास से देखा तो तो कुछ लोगो प्रार्थी के ट्रक से डीजल टंकी का लॉक तोड़कर डीजल की चोरी कर रहे थे, प्रार्थी डर से निचे नही उतरा, सुबह होने पर प्रार्थी एवं अन्य 06 ट्रक चालक उठकर डेखे तो सभी ट्रक का डीजल टंकी का लॉक टुटा हुआ था, प्रार्थी के ट्रक से लगभग 80 लीटर डीजल चोरी हुआ था, इसके साथ ही अन्य सभी ट्रक से कुल 580 लीटर डीजल की चोरी किन्ही अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कर लिए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लखनपुर मे अपराध क्रमांक 306/24 धारा 303(2), 309(4), 310 (2) बी. एन. एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के संदेहियो का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मुखबीर सूचना पर मामले मे शामिल संदेहियो की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किये जाने पर आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) डाकेश्वर उर्फ़ सोनू प्रजापति उम्र 19 वर्ष साकिन पुहपुटरा चिलबिलपारा (02) विशाल प्रजापति उम्र 18 वर्ष 03 माह साकिन पुहपुटरा चिलबिलपारा (03) ओम प्रकाश उर्फ़ पप्पू प्रजापति उम्र 19 वर्ष साकिन रेलवे स्टेशन के पास बिश्रामपुर सूरजपुर हाल मुकाम साकिन पुहपुटरा चिलबिलपारा थाना लखनपुर का होना बताये, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर बताये की घटना दिनांक कों आरोपीगण अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर घटनास्थल जाकर प्रार्थी के ट्रक एवं अन्य 06 ट्रको से डीजल चोरी की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, मामले के आरोपियों द्वारा ट्रक चालकों कों डीजल चोरी करते समय ट्रक के केबिन से बाहर नही निकलने एवं किसी कों फ़ोन नही करने की धमकी देते हुए बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी, आरोपियों से अग्रिम पूछताछ किये जाने पर मामले के गिरफ्तार आरोपी एवं अन्य फरार आरोपियों द्वारा कुल 07 ट्रक का डीजल चोरी करने के बाद डीजल के जरकिन मे भरकर ले जाना बताया गया हैं, बाद मे आरोपियों द्वारा उक्त डीजल कों विक्रय कर आपस मे पैसा बाटा जाना था, आरोपियों से पूछताछ करने पर ट्रक से चोरी किया गया डीजल कुल 60 लीटर कीमती लगभग 6000/- रुपये बरामद किया गया हैं, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं, मामले मे अन्य आरोपी फरार हैं, जिनका सरगर्मी से पता तलाश किया जा रहा हैं, जल्द ही अन्य सभी फरार आरोपी गिरफ्तार कर लिए जायेंगे।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लखनपुर निरीक्षक अश्वनी सिंह, सहायक उप निरीक्षक सिदयुस लकड़ा, प्रधान आरक्षक मुक्ति तिर्की, आरक्षक दशरथ राजवाड़े, जानकी प्रसाद राजवाड़े, अनिल, अमरेश दास, हरी अगरिया सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *