10/10/2026
IMG-20261010-WA0252

सरगुजा समय सूरजपुर:-  ग्राम मानपुर खड़गवां निवासी रामसेवक गुप्ता ने थाना प्रतापपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18.09.2026 को अपने स्कुटी क्रमांक सीजी 15 सीएक्स 9297 से प्रतापपुर आया था तथा सहकारी व स्टेट बैंक से 2 लाख रूपये निकाल कर प्लास्टिक झोला में रखा था जिसे अज्ञात आरोपीयों द्वारा उठाईगिरी कर फरार हो गये।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 280/26 धारा 303(2),3(5) 112, 238 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

थाना प्रतापपुर पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाला और तकनीकी संसाधनों व अन्य संकलित साक्ष्यों की मदद ली गई। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने आरोपियों की पतासाजी को और पुख्ता करते हुए उन्हें पकड़ने पुलिस टीम गठित कर जिला जशपुर के लिए रवाना किए। पुलिस की टीम ने बतौली क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी (1) संतोष कुमार मीणा उर्फ मोनू नट पिता वासुदेव मीणा उम्र 25 वर्ष ग्राम झक्कडपुर, स्कूलपारा थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर (2) रोहित यादव पिता सुन्दर यादव उम्र 34 वर्ष ग्राम जुरावगंज थाना कोढ़ा, जिला कटिहार बिहार को पकड़ा।

पूछताछ पर आरोपियों ने उठाईगिरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया और बताया कि होण्डा साईन मोटर सायकल क्रमांक सीजी 14 एमडब्ल्यू 3648 के सीट के नीचे एक लाख रूपये को छुपा कर रखा है तथा सफेद गमछा में 37 हजार रूपये भी है। आरोपियों के निशानदेही पर 1 लाख 37 हजार रूपये नगद, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले फरार 2 अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।
कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन व एसडीओपी प्रतापपुर अनूप एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रतापपुर दिनेश पुरैना, एएसआई योगेन्द्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक रविशंकर चौबे, आरक्षक अशोक कनौजिया, राजेश तिवारी व नौशाद सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *