09/10/2026
1000003818.jpg


सरगुजा समय रायपुर/अंबिकापुर:
छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों का बड़ा फेरबदल आदेश जारी किया है। मंत्रालय, महानदी भवन से जारी इस आदेश में कुल 18 आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए उन्हें नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। गृह विभाग के सचिव हिम शिखर गुप्ता के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। 


जारी सूची के तहत राज्य के कई महत्वपूर्ण जिलों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) सहित पुलिस मुख्यालय (PHQ) नवा रायपुर में पदस्थ विभिन्न प्रभागों के अफसरों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं। 


देखें पूरी सूची: किसे कहाँ मिली नवीन पदस्थापना
झा अमनकुमार रमनकुमार (भापुसे-2021): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) बीजापुर से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक (एस.आई.ए.), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर बनाया गया है। 


अजय कुमार (भापुसे-2021): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) नारायणपुर से हटाकर पुलिस अधीक्षक (एस.आई.बी.), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर की कमान दी गई है। 


आकाश श्री श्रीमाल (भापुसे-2021): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) भानुप्रतापपुर (कांकेर) से सहायक पुलिस महानिरीक्षक (अ.अ.वि.), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर बनाए गए हैं। 


अक्षय प्रमोद सबद्रा (भापुसे-2021): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) नारायणपुर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक (योजना/प्रबंध), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर पदस्थ किए गए हैं। 


आकाश कुमार शुक्ला (भापुसे-2021): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) एसटीएफ बघेरा (दुर्ग) से सहायक पुलिस महानिरीक्षक (ए.एन.टी.एफ.), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर नियुक्त किए गए हैं। 


रोहित कुमार शाह (भापुसे-2021): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) सुकमा से स्थानांतरित कर सेनानी, 15वीं वाहिनी छ.स.बल, बीजापुर बनाया गया है। 


रविन्द्र कुमार मीणा (भापुसे-2021): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) बीजापुर से पुलिस अधीक्षक (चिटफंड एवं महिला विरुद्ध अपराध), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के पद पर पदस्थ किए गए हैं। 


धोत्रे सुमीतकुमार दत्ताहारी (भापुसे-2021): नगर पुलिस अधीक्षक जगदलपुर (बस्तर) से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), जिला कांकेर बनाए गए हैं। 


ईशु अग्रवाल (भापुसे-2022): सहायक पुलिस आयुक्त, आजाद चौक (रायपुर नगरीय) से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), जिला नारायणपुर नियुक्त किए गए हैं। 


मयंक मिश्रा (भापुसे-2022): नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), जिला सुकमा पदस्थ किए गए हैं। 


श्रीमती वैशाली जैन (भापुसे-2022): नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), जिला जगदलपुर बनाई गई हैं। 


विमल कुमार पाठक (भापुसे-2022): नगर पुलिस अधीक्षक दर्री (कोरबा) से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), जिला नारायणपुर पदस्थ किए गए हैं। 


हर्षित मेहर (भापुसे-2022): नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), जिला कोण्डागांव की जिम्मेदारी संभालेंगे। 


राहुल बंसल (भापुसे-2022): नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर (सरगुजा) से स्थानांतरित कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), जिला बीजापुर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। 


सुश्री अंशिका जैन (भापुसे-2022): प्रशिक्षु (बिलासपुर) से नगर पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर (जिला जगदलपुर) नियुक्त की गई हैं। 


सुश्री साकोर मानसी नानाभाऊ (भापुसे-2023): प्रशिक्षु (रायपुर) से सहायक पुलिस आयुक्त, आजाद चौक (रायपुर नगरीय) बनाई गई हैं। 


आदित्य कुमार (भापुसे-2024): प्रशिक्षु (राजनांदगांव) से नगर पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव के पद पर पदस्थ किए गए हैं। 


प्रतीक बंसोड़े (भापुसे-2024): प्रशिक्षु (कांकेर) से अब नगर पुलिस अधीक्षक, अंबिकापुर (जिला सरगुजा) की कमान संभालेंगे। 
तत्काल कार्यभार सौंपने के निर्देश


गृह विभाग ने आदेश में स्पष्ट किया है कि स्थानांतरित सभी अधिकारी अपने अधीनस्थ पदस्थ वरिष्ठतम अधिकारी को तत्काल कार्यभार सौंपकर अपनी नई पदस्थापना स्थल पर प्रभार ग्रहण करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *