17/05/2026
Screenshot_2024_0515_131609

सरगुजा समय अम्बिकापुर :- शहर में लगभग लगभग हर पेट्रोल पम्प अपने बेलगाम एवं नियम विरुद्ध पेट्रोल डीजल की बिक्री बड़े आसानी से अवैध तरीके ते बेच डालाते है जिसके ऊपर किसी प्रकार को कोई कार्यही विभाग के द्वारा नहीं की जाती है।

*https://youtu.be/wvobGWS5IBY?si=K8Gy9w3X42Ta1mSV*

 

विभाग के आला अफसर अपने एयर कंडीशन रूम में बैठ कर तमाम नियमों को ताक में रखते हुए सिर्फ खाना पूर्ति ही किया जा रहा है जो की अत्यंत गंभीर मामला है.

जानकारी के लिए बता दें की अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर में एक महिला को किराना दुकान में खुले में पेट्रोल बेचना महंगा पड़ गया। जहां महिला पेट्रोल बेचने के दौरान अचानक लगी आग ने महिला और पेट्रोल लेने आए युवक आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां इलाज के लिए दोनो को अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पेट्रोल लेने आए युवक का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। वही बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घर में लगे आग पर भी काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करना पड़ा। वही घर में मौजूद सदस्यों ने भाग कर अपनी जान बचाई है। वही कोतवाली पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *