25/05/2026
Poster-of-Main-Atal-Hoon

हिंदी सिनेमा में अब तक कई राजनेताओं के ऊपर फिल्में बन चुकी हैं। इस कड़ी में आज हम चर्चा करेंगे उन फिल्मों की, जिनमें हमारे देश के प्रधानमंत्रियों की कहानी दिखाई गई है।

हमारे देश में मनोरंजन और राजनीति दो ऐसे क्षेत्र हैं, जिनका देश की जनता के बीच जबर्दस्त क्रेज रहा है। लोग अपने चहेते कलाकार की एक झलक के लिए बेचैन रहते हैं। उनकी तस्वीरों को अपने फोन के कैमरे और अपनी यादों में सहेजने के लिए व्याकुल रहते हैं। लोगों के बीच, जिस तरह की दीवानगी किसी फिल्मी सितारे को लेकर होती है, कई मौकों पर ऐसी ही दीवानगी राजनेताओं के लिए भी देखी गई है। ऐसे में जब किसी राजनेता के ऊपर फिल्म बनती है, तो उनकी खुशी और उत्सुकता का ठिकाना नहीं रहता। आज हम बात करेंगे बॉलीवुड की उन चुनिंदा फिल्मों की, जो देश के मशहूर और लोकप्रिय राजनीतिक हस्तियों के जीवन पर आधारित हैं।

 

‘इमरजेंसी’ इस सूची में सबसे ताजा नाम है कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’। इस फिल्म में कंगना रनौत देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में अभिनय के साथ-साथ उन्होंने फिल्म का निर्देशन भी किया है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की कहानी का सह-लेखन भी किया है। फिल्म की काफी ज्यादा चर्चा हो रही है,। फिल्म को लेकर लगातार विवाद भी गहराता जा रहा है, क्योंकि फिल्म साल 1975 में देश में इंदिरा सरकार के द्वारा लगाए गए 21 महीनों के आपातकाल पर आधारित है। फिल्म में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, मिलिंद सोमण, श्रेयस तलपड़े, सतीश कौशिक, महिमा चौधरी आदि कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अभी तक इस फिल्म की रिलीज को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो सकी है।

 

‘मैं अटल हूं’ देश के पूर्व प्रधानमंत्री और लोकप्रिय दिवंगत राजनेता अटल बिहारी वाजपेयी जी की जीवनी पर भी फिल्म ‘मैं अटल हूं’ बन चुकी है। इस फिल्म में मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी उनका किरदार निभाते नजर आए थे। इस साल ही जनवरी में रिलीज हुई इस फिल्म को रवि जाधव ने निर्देशित ने किया है। फिल्म को ऋषि विरमानी द्वारा लिखा गया है। वहीं, इस फिल्म का निर्माण विनोद भानुशाली , संदीप सिंह और कमलेश भानुशाली ने भानुशाली स्टूडियो लिमिटेड और लीजेंड स्टूडियो के बैनर तले किया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अलावा पीयूष मिश्रा, प्रमोद पाठक, दयाशंकर पांडे आदि कलाकार नजर आए थे। फिल्म भारत में 19 जनवरी 2024 को रिलीज हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *