सरगुजा समय अम्बिकापुर:-
आजकल बड़े बड़े इमारत बना एवं अनेकों तामझाम साज सज्जा करके होटल खोला जा रहा है लेकिन यहां पर सिफ बड़ी बड़ी इमारतों के पीछे खाने की घटिया एवं बेकार स्थिति से आपका मन अत्यंत रूप से खराब कर सकता है ।
हजारों रुपए लगा कर आदमी अपने परिजनोतके साथ बड़े एवं महंगे होटल में परिवार वाले के साथ बाहर भोजन करने ले जाता है परन्तु इन बड़े एवं महंगे होटल में आपको खाने के साथ कब कीड़े मकोड़े भोजन के साथ कब परोस दिया जाता है आपको भनक तक नहीं लग पाती है अगर आपने समय रहते देख लिया तब तो ठीक वरना वही कीड़े मकोड़े वाले भोजन आप आंख बंद करके खा लेते है इसका सबसे बड़ा मामला यह भी है कि इतने बड़े होटल पे आपको पूरा भरोसा रहता है कि यह खाने की क्वालिटी शुद्ध होगी लेकिन यह आपका भ्रम भी हो सकता है ।
ऐसा ही एक वाक्या अंबिकापुर शहर के नामी होटल ग्रैंड वसंत में देखने को मिला जहां एक बड़ी लापरवाही का खामियाजा एक डॉक्टर एवं उनके परिजनों को भुगताना पड़ा।

फाइल फोटो
मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर अमित गुप्ता, जो कि ग्राम गुतुरमा के रहने वाले हैं, अपने पूरे परिवार के साथ होटल में भोजन शहर के नामी होटल ग्रैंड बसंत में पहुंचे थे । इसी दौरान खाने की थाली में कॉकरोच निकल आया, जिसके बाद डॉक्टर ने बनाया तत्काल वीडियो बनाया एवं घटना का वीडियो डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है,
डॉ अमित गुप्ता ने होटल प्रबंधन की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए शहर में स्वच्छता और होटल की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

उक्त घटना को देखते हुए आप सभी को इस होटल में जाने से पहले सतर्क रहने की अत्यंत आवश्यकता है वरना इसी तरह आपके भोजन में कॉकरोज की उपस्थिति मिलेगी जो आपके एवं आपके परिवार जनों के लिए अत्यंत गंभीत बीमारी एवं विवाद का सकता है।

