सरगुजा समय अंबिकापुर :- आबकारी उड़नदस्ता टीम की नशीली इंजेक्शन विक्रेताओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी : बढनीझरिया अंबिकापुर के इंजेक्शन विक्रेता प्रिंस गुप्ता को किया गिरफ्तार ..उसके कब्जे से 10 नग REXOGESIC इंजेक्शन तथा 10 नग AVIL INJECTION जप्त कर जेल दाखिल किया
संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है..आज दिनांक 01-09-2025 को सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को उड़नदस्ता कार्यालय में मुखबिर से सूचना मिली कि थाना गांधीनगर अंतर्गत ग्राम बढ़नी झरिया निवासी प्रिंस गुप्ता अपने घर से इंजेक्शन बेच रहा है अभी यदि आप लोग जाएंगे तो वह माल के साथ पकड़ा जाएगा।
मुखबीर सूचना की विश्वसनीयता पर तत्काल उड़नदस्ता टीम प्रिंस गुप्ता के घर दबिश दी, घर की तलाशी लेने पर एक पिट्टू बैग में रखे झोले में 10 नग REXOGESIC इंजेक्शन तथा 10 नग AVIL INJECTION बरामद हुआ,, आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 C के तहत गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय अंबिकापुर में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया जहां से जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि सरगुजा जिले को नशीले इंजेक्शन से मुक्त करने की दिशा में अथक प्रयास जारी है.. अगस्त महीने में आठ इंजेक्शन विक्रेताओं को जेल डालने के बाद सितंबर महीने का यह पहला केस है।
उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई। हमराह स्टाफ में मुख्य आरक्षक कुमारु राम, रमेश दुबे अशोक सोनी नगर सैनिक गणेश पांडे, ओम प्रकाश गुप्ता एवं महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं अंजू एक्का की सराहनीय भूमिका रही।।

