17/05/2026
1000844596.jpg

उत्तर प्रदेश के मथुरा से शर्मसार करने वाली वारदात सामने आया है जहां नौझील थाना इलाके में एक महिला को संतान सुख दिलाने का झांसा देकर तांत्रिक ने दुष्कर्म कर दिया . तांत्रिक ने महिला को यह कहकर झांसे में लिया था कि वह अनुष्ठान करवाएगा, जिससे गर्भधारण हो जाएगा. इस मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस टीम जगह-जगह दबिश दे रही है.



उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक महिला के साथ तांत्रिक ने रेप की वारदात को अंजाम दिया. दरअसल, शादी के आठ साल बाद भी महिला के कोई संतान नहीं थी. इसी को लेकर वह तांत्रिक के पास गई थी. तांत्रिक ने अनुष्ठान के जरिए गर्भधारण कराने का झांसा दिया था. पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी  के अनुसार, 35 साल की पीड़ित महिला की शादी को आठ साल हो चुके हैं, लेकिन अभी तक उसकी कोई संतान नहीं हुई. इसी परेशानी को दूर करने के लिए वह के पास गई. आरोपी तांत्रिक ने महिला को यह कहकर भरोसा दिलाया कि अनुष्ठान के जरिए वह उसे संतान प्राप्ति में मदद कर सकता है. इसी बहाने उसने महिला को बुलाया और रेप की वारदात को अंजाम दे दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *