सरगुजा समय अंबिकापुर- नियम विरुद्ध तरीके से अंबिकापुर में सड़क को बाधित करते हुए मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जबकि आम आदमी सड़क पर अगर किसी के घर के पास जगह न हो और वह श्राद्ध भोज को सड़क पर लगवाते है तो कार्यवाही हो जाती है।
नगर निगम के अफसर अपनी अफसरशाही छोटे छोटे मासूम गरीबों को सड़क किनारे सब्जी बेचने में दिखाते है कि सड़क जाम हो रहा है परन्तु यह पर खुद मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सड़क को बाधित करते हुए किया जा रहा है जिसके लिए समस्त नियम शिथिल होते नजर आ रहे है ।
वैसे भी एक कहावत है कि समरथ को न दोष गोसाई अर्थात समर्थवान को किसी भी गलती का दोष नहीं लगता यहां आम जनता मरती है तो मरे लेकिन मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सड़क को बाधित करके ही होगा यह अत्यंत आवश्यक है।

सरगुजा की जनता की फजीहत करने के लिए तमाम नेता मंत्री यह तक की मुख्यमंत्री तक आतुर हो गए है यह की समस्याओं से आम नागरिकों को छुटकारा नहीं मिल रहा है।
मिली जानकारी के लिए बता दे कि आज मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होना है जिसमें नगर निगम के सामने घड़ी चौक एवं जोड़ा पीपल के आगे से सड़क बाधित कर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए सड़क बाधित कर दिया गया है जिससे आम नागरिकों के लिए फजीहत की स्थिति निर्मित हो गई है।
सबसे बड़ी विडम्बना यह है कि आम नागरिकों के ऊपर कार्यवाही का हंटर चलने वाले अफसर ही मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के तैयारी सड़क बाधित करके कर रहे है। जबकि इस तरह के कार्यक्रम से आम नागरिकों को माफी मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा।


