सरगुजा समय बलरामपुर :- कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के द्वारा अपने गृह ग्राम सनावल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था जिसमे होली मिलन समारोह में दर्जनों लोग शामिल हुए और खूब मस्ती भी किये परन्तु होली मिलन में शामिल लोग जब मंत्री जी के यहाँ भोजन किये एवं भांग पिए उसके बाद से तमाम ग्रामीणों की तबियत बिगड़ने लगी.
भोजन करने एवं भाँग पीने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण बीमार होने लगे उसके बाद तत्काल सभी इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचे तो तब जा कर मामला फूड प्वाइजनिंग का होने का मामला सामने आया.
मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण मरीजों को जमीन पर लिटाकर ही इलाज प्रारम्भ किया गया.

