11 October2024 Ka Rashifal: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज शारदीय नवरात्र का नौवां दिन है। आज देर रात 2 बजकर 46 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 26 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

