सरगुजा समय अंबिकापुर :- विविधकरण अर्थ पर शोध ग्रंथ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में छत्तीसगढ़ के उत्तरीय पहाड़ी क्षेत्रों में विविधकरण का आर्थिक विश्लेषण विषय पर आकाश तिवारी द्वारा शोध ग्रंथ विश्लेषण के साथ तैयार कर प्रस्तुत किय गया। प्रस्तुत शोध का विषय विशेषज्ञो द्वारा विश्लेषण कर मौखिक परीक्षा के दौरान टीप किया गया। जिससे प्रदेश के किसानो, अर्थशास्त्रियो एवं ग्रामीणों को नियमित लाभ प्राप्त होगा।
शोध ग्रंथ अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. विजय कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में तैयार किया गया। विश्वविद्यालय द्वारा डॉ. आकाश तिवारी को पी.एच.डी. की उपाधि प्रदान करने पर परिवारजनों एवं शुभचिंतकों द्वारा डॉ. आकाश तिवारी को शुभकामना दी गई। डॉ. आकाश तिवारी ने इस उपलब्धि को प्राप्त करने में अपनी माता के अनुशासन पिता की प्रेरणा एवं प्रोफेसर डॉ. विजय कुमार चौधरी के मार्गदर्शन को अहम बताया। डॉ. आकाश तिवारी नमनाकला निवासी श्री योगेन्द्र तिवारी एवं श्रीमती मनोरमा तिवारी के पुत्र एवं अधिवक्ता श्री दिव्यम तिवारी के बड़े भाई है।

