24/05/2026
1001480252.jpg

सरगुजा समय अंबिकापुर :- सरगुजा जिला में एक कथित पैथोलॉजिस्ट, जो फर्मासिस्ट होने का भी दावा करता है परन्तु हकीकत में क्या है यह भगवान ही जाने लेकिन उसके हरकतों एवं कृत्य से वह दलाली वाला कार्य बड़े आसानी से करता है है यह जरूर लगता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की कथित स्वघोषित पैथोलजिस्ट एवं फरमासिस्ट के द्वारा नेताओं एवं अधिकारी कलेक्टर के साथ चाटुकारी करते करते दो चार फोटो खिचवा के अनेको सोसल मिडिया प्लेटफार्म में पोस्ट कर अपने ऊंचे पहुंच का प्रमाण कई निजी अस्पताल के संचालकों को दिखाता है एवं अपना ही लैब एवं मेडिकल स्टोर लगाने के लिए बाध्य करते नजर आता है अगर कोई उसकी बात नहीं मानता तो उक्त हॉस्पिटल के ऊपर कार्यवाही कराने की बात कहते हुए भयदोहन किया जाता है ऐसी चर्चा काफ़ी जोरदार तरीके से शहर के शांत एवं भरपूर ठण्ड वाले माहौल में गर्मी उत्पन्न कर रही है।

विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा जिला में एक कथित स्वघोषित पैथोलॉजिस्ट एवं फार्मसिष्ट जिसकी मौखिक डिग्री जिससे यह स्वयं से अपने आप को पैथोलॉजिस्ट एवं फर्मासिष्ट होने का घोषणा कर लिया है, की भी जाँच अत्यंत आवश्यक है।

उसके द्वारा शहर के बड़े – बड़े अस्पतालों में अपना ही लैब एवं मेडिकल लगाने के लिए बाध्य किया जा रहा है और जो उसे काम देने से मना कर देता है उसे यह खुलेआम कार्यवाही करवाने के लिए धमकी भी दें डालता है।

मिली जानकारी के अनुसार कथित स्वघोषित पैथोलॉजिस्ट के द्वारा जब कांग्रेस शासन सत्ता में थी तो एक कांग्रेसी विधायक के दम एवं उनके नाम पर इसके द्वारा खूब उत्पात मचाया गया। खुलेआम कई निर्दोश को बिना गलती एवं कमी के भी जाँच करवा के उनके लैब एवं स्टोर को सील करवाने का भी कार्य किया है।

मिली जानकारी के अनुसार जब इस दलाल रूपी कथित स्वघोषित पैथोलॉजिस्ट एवं फर्मासिष्ट के कारनामों का पता कांग्रेसी विधायक को पता चला तो उन्होंने स्वयं के हॉस्पिटल को खोखला करने वाले एवं विधायक के नाम को बदनाम करने वाले को चलता कर दिया, बावजूद उसके इस कथित स्वघोषित पैथोलॉजिस्ट नें अपने कारनामों में विराम नहीं लगाया, क्योंकि एक कहवात है ना की चोर चोरी से जाए हेरा फेरी से नहीं वही कहावत इस दलालरूपी कथित स्वघोषित पैथोलॉजिस्ट के ऊपर सोभित होता है।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेसी नेता विधायक के दम पर खुलेआम खूब मेडिसिन की सप्लाई भी इसके द्वारा किया जाता रहा जो की जाँच का विषय है। कथित स्वघोषित पैथोलॉजिस्ट नें अपने इस डराने धमकाने एवं भयदोहन करके अपने निजी लाभ के लिए लैब एवं मेडिकल निजी अस्पतालों में लगवाने वाले कारनामें में गंभीर निपूर्णता लाते हुए सरगुजा जिला के एक से अधिक कई बड़े अस्पताल को भी टारगेट किया उसके बाद अपने वही ब्लैकमेलिंग वाली कला का प्रदर्शन करते हुए वहां अपनें नाम वाला लैब एवं मेडिकल स्टोर संचालन में सफल भी रहा।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के एक निजी अस्पताल में लगभग 3-4 वर्ष पहले ईलाज के दौरान एक मरीज की मृत्यु हो गई थी जिस बात का फायदा उठाते हुए ब्लेकमेलर कथित पैथोलॉजिस्ट के द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ उक्त डॉक्टर के ऊपर काफ़ी प्रेसर बनाया और सोसल मिडिया एवं मीडियबाजी के माध्यम से उक्त डॉक्टर को यह मामने के लिए मजबूर करा दिया की उक्त मरीज की मौत ईलाज में लापरवाही से हुई जबकि इस तरह का कोई मामला नहीं था बावजूद उसके कथित पैथोलॉजिस्ट नें भयदोहन करके अस्पताल संचालक से अपना काम बनवा लिया एवं अपने अन्य दलालों को आर्थिक लाभ भी दिलवाने में सफल रहा।

कथित स्वघोषित पैथोलॉजिस्ट एवं फरमासिष्ट के द्वारा अब शहर में घूम घूम कर किसी हॉस्पिटल का स्वामी तो किसी हॉस्पिटल का पार्टनर तो कही का लैब संचालक होने का दावा करते हुए उक्त हॉस्पिटल का मालिक बताते चल रहा है।

इस कथित पैथोलॉजिस्ट के कारनामें को देखते हुए कांग्रेस सरकार के पूर्व विधायक एवं मंत्री में अपने अस्पताल से इसे चलता कर दिया था क्योंकि इस कथित पैथोलॉजिस्ट की पुरानी आदत है की जिस जगह पर यह रहता है उस जगह को यह दिमक की तरह खोखला कर देता है.

अब देखने वाली बात यह है मी यह कथित पैथोलॉजिस्ट जिसके कारनामो के चर्चे पुरे सरगुजा संभाग में है यह अब अंबिकापुर शहर के जिस अस्पताल में अपना लैब संचालन कर रहा है जिस अस्पताल का यह स्वयं को स्वामी मानते हुए शहर में उस अस्पताल का बदनामी कर रहा है उस अस्पताल को कबतक खोखला कर पाता है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त कथित स्वघोषित पैथोलॉजिस्ट की डिग्री से इस व्यक्ति का दूर दराज तक वास्ता नहीं है, जहाँ वह लैब संचालन कर रहा है वहां भी स्मॉल लैब का विभाग से परमिशन है परन्तु बड़े बड़े हॉस्पिटल में अवैध तरीके से बड़े लैब संचालन हो रहा है जिसमे इस व्यक्तिबके द्वारा ही नियमविरुद्ध तरीके से लैब के संचालन का जिम्मा लेना माना जा सकता है।

इसके द्वारा चलाये जाने वाले लैब एवं मेडिसिन सप्लाई की गंभीरता से जाँच होनी चाहिए, सरगुजा में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की काफ़ी लचर स्थिति देखने को मिल रही है विभाग के अधिकारी की लाचारी देखने को मिल रही है जिसके वजह से ऐसे लोगो कर कार्यवाही नहीं हो पा रही।

विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह कथित स्वघोषित पैथोलॉजिस्ट नियम विरुद्ध तरीके से अभी भी मेडिसिन की सप्लाई जबरजस्त तरीके से कर रहा है. जल्द ही इस पुरे मामले से पुरे विस्तार से आपको अवगत कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *