15/05/2026
Screenshot_2024_0618_094605

सरगुजा समय अंबिकापुर :– छत्तीसगढ़ में लगातार 15 वर्षों तक भाजपा की सरकार रही इसके बाद 5 वर्षों के लिए भाजपा को वनवास काटना पड़ा और कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में बनी कांग्रेस की सरकार बनते ही 5 वर्षों में ही कांग्रेस की कार्यकाल से आम जनता से लेकर अधिकारी कर्मचारी एवं संविदा कर्मचारी तक त्राहि – त्राहि हो गए जिससे फल स्वरुप वर्ष 2023 में पुनः भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में बन गई इसके बाद  छत्तीसगढ़ के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बने जिन्होंने लगातार भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही करने एवं भ्रष्टाचारियों को बक्सा नहीं जाएगा जैसे कहीं तमाम बातों  वह सख्त लहजों में आम जनता के सामने बताते हुए अधिकारी कर्मचारियों को ईमानदारी से कार्य करने के लिए कई बार कहा है  परंतु छत्तीसगढ़ में एक एक प्रभारी प्राचार्य पॉलिटेक्निक सूरजपुर के ऊपर किस भाजपा नेताओं या मंत्री का हाथ हैं किसके संरक्षण से करोड़ों रूपए का भ्रष्टाचार करने के बाद भी कार्यवाही करने की हिमाकत कोई नहीं कर पा रहा हैं यह आम जनता के लिए जानना अत्यंत आवश्यक हैं की जो पार्टी लागातार भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात करती है इस पार्टी के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार की जांच आज तक पूर्ण नहीं हो पाई और उक्त व्यक्ति पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं होने का कारण किसे माना जायेगा यह जाँच का मामला हैं।

दैनिक भास्कर डीबी स्टार की खबर

विशेष सूत्रों से प्राप्त जानकारी के भ्रष्टाचार का यह मामला वर्ष लगभग 2005-10 में बड़े पैमाने पर करोड रुपए का भ्रष्टाचार करने एक मामला सामने आया था जिसमे बड़े स्तर पर जाँच किया जाना था जाँच का दायरा इस कदर बढ़ता गया की जाँच सीबीआई के हाथों तक जा पहुंची परन्तु भ्रष्टाचारियों के आप इतने लंबे और पहुंच इतने ऊपर तक थे कि करोड रुपए का भ्रष्टाचार करने वाले के बचाव में कई दिग्गज नेता मंत्री ने अपना हाथ बढ़ाते हुए उक्त भ्रष्टाचारियों को अपने प्रभाव से बचाते हुए सीबीआई तक को जाँच एवं कार्रवाई को रोक डाला.

https://surgujasamay.com/the-person-in-charge-of-surajpur-polytechnic-college-seems-to-be-bigger-than-the-government-pracharya-has-done-a-big-job-against-the-rules-by-throwing-dust-in-the-eyes-of-the-government/

मिली जानकारी के अनुसार तकनीकी शिक्षा संचालनालय रायपुर के द्वारा वर्ष 2005-10 के अन्य कई जिलों में नए खुले पॉलिटेक्निक कॉलेज के लिए जरुरी उपकरण का क्रय किया गया परन्तु अत्यंत गुणवत्ताहीन एवं अमानक वस्तुओं के क्रय के समय तमाम नियमों को ताक पर रखते हुए करोड़ों रूपए का गोल माल करते हुए करोड़ों रूपए का चपत सरकार को लगाते हुए स्वयं के आर्थिक स्थिति को मजबूत किया गया जिस समय इस बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया उसे समय राज्य में भाजपा की सरकार थी उक्त बड़े किये गए घोटाले बाज आज बिंदास 14 साल के बाद भी प्रभारी प्राचार्य सूरजपुर बन कर बड़े बड़े कारनामें कर रहे हैं आज राज्य में पुनः भाजपा की सरकार है परंतु लगभग 14 साल पहले किये गए बड़े भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई किया गया और ना आज ही भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही करने की हिम्मत भाजपा सरकार कर पा रही है.

इस खबर का प्रकाशन पूर्व में बड़े बड़े अखबारों के द्वारा भी किया गया था जिसकी कटिंग भी हम आपके सामने प्रस्तुत कर रहे हैं उसके बाद भी कैसे एक भ्रष्टाचारी करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार करने के बाद भी बड़े आराम से शासन सत्ता में रहे नेताओं मंत्रीयों के संरक्षण में बिना कार्यवाही हुए करोड़ों का गोलमाल करके भी बच गया।

डीबी स्टार में प्रकाशित खबर की कटिंग

मिली जानकारी के अनुसार भ्रष्टाचार में लिन सूरजपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य एन. के. बुआड़े अब कुछ ही दिनों में रिटायर हो जाएंगे और भाजपा सरकार में किए गए करोड रुपए के भ्रष्टाचार के मामले का अंत भाजपा सरकार में ठंडा बस्ता में चला जाएगा और भ्रष्टाचारी आराम से घर बैठकर शासन से अपने पेंशन के रुपयों से जीवन यापन करेगा और भारतीय जनता पार्टी किसी प्रकार  मंच से भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करने की बात करती रहेगी और भ्रष्टाचारी अपने मन मुताबिक आराम से करोड़ों रुपए का वारा न्यारा करके अंत में इसी प्रकार रिटायर हो जाएंगे।

पूर्व में लगे इस खबर को निचे दिए लिंक में पढ़े :-

सरकार से भी बड़े मालूम पड़ते हैं सूरजपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रभारी प्रचार्य, शासन के आँख में धूल झोंक नियम विरुद्ध कर दिया बड़ा कारनामा….

https://surgujasamay.com/the-person-in-charge-of-surajpur-polytechnic-college-seems-to-be-bigger-than-the-government-pracharya-has-done-a-big-job-against-the-rules-by-throwing-dust-in-the-eyes-of-the-government/

अब देखना यह हैं की जिस उपकरण को क्रय करते समय अत्यंत एन के बुआड़े साहब क्रय अधिकारी थें और बड़े व्यापाक तरीके से करोड़ों का घोटाला करके आज तक बचें हुए हैं उसी के सह पर पॉलिटेक्निक कॉलेज सूरजपुर में भी प्रभारी प्रचार के रूप में बड़े-बड़े मनमाने कार्य एवं गोल माल किये हैं जिसका जाँच भाजपा की सरकार करा पायेगी या फिर आने वाले 10-12 दिनों में साहब रिटायर्ड हो सरकार को एक बड़ी सिख दें जायेंगे की कैसे भ्रष्टाचार करके बचा जाता है।

अब देखने वाली बात यह हैं की उक्त भ्रष्टाचारियों पर  कार्यवाही करते हुए राज्य के मुखिया अपने कहे वचनों पर कठोरता से पालन करते हुए सूरजपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य एन के बुवाडे के द्वारा किए गए तमाम भ्रष्टाचार की जांच निष्पक्ष रूप से कराकर दोषी पर कार्यवाही करते हुए एक मिसाल आम जनता को देते हैं या फिर  प्रभारी प्रचार अपने रिटायर्ड होने के बाद आराम से अपने पेंशन को सुचारू रूप से संचालित करवाने में सफल हो पाता हैं और राज्य के मुखिया की भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात सिर्फ खोखली रह जाती है यह देखने योग्य बातें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *