15/05/2026
IMG-20240618-WA0261

सरगुजा समय अंबिकापुर :- आरोपी द्वारा वाणिज्यिक मात्रा में नारकोटिक्स युक्त इंजेक्शन कों कार मे रखकर परिवहन कर तस्करी करने के मामले मे थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा की गई सख्त कार्यवाही।


मामले मे आरोपी कों एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर की जा रही सख्त वैधानिक कार्यवाही।


आरोपी के कब्जे से जप्त 18000 मिली लीटर प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन कुल किमती लगभग 10 लाख रुपये किया गया बरामद।
आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त कार जेएच/01/डीसी/3645 किया गया जप्त।


नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक सरगुजा योगेश पटेल के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों एवं नगर पुलिस अधीक्षक रोहित शाह के नेतृत्व मे अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले संदेहियो/आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया हैं, इसी क्रम मे दिनांक 17/06/24 कों थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा चठिरमा रोड़ मे वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान लटोरी तरफ से आ रही सफेद रंग की ऑल्टो कार क्रमांक जेएच/01/डीसी/3645 का चालक वाहन चेकिंग होता देखकर अपनी कार को अकारण पीछे बैक कर ले जाने लगा वाहन चालक कों रोकने के लिए पुलिस टीम द्वारा इशारा किये जाने पर वाहन चालक उक्त आल्टो से उतर कर भागने लगा।



पुलिस टीम द्वारा संदेही का पीछा कर घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो संदेही द्वारा अपना नाम पंकज धर दुबे आत्मज विनोद धर दुबे उम्र 28 वर्ष साकिन अचला नवाडीह थाना गढ़वा झारखण्ड का होना बताया, पुलिस टीम द्वारा आरोपी एवं आरोपी के ऑल्टो कार की तलाशी लेने पर कार मे रखे हुए अलग अलग कार्टून मे कुल 3000 नग अवैध प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन कुल मात्रा 18000 मिली लीटर कुल किमती लगभग 10 लाख रुपये आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया, आरोपी से उक्त प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन के सम्बन्ध मे वैध दस्तावेज की मांग की गई, जो आरोपी द्वारा किसी प्रकार का वैध दस्तावेज नही होना बताया हैं, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर वाणिज्यिक मात्रा में नारकोटिक्स युक्त इंजेक्शन कों कार मे रखकर अवैध बिक्री हेतु गढ़वा झारखण्ड से लेकर परिवहन करते हुए अम्बिकापुर लाकर तस्करी करने का अपराध घटित करना स्वीकार किया गया, आरोपी उक्त प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन की तस्करी कर स्थानीय स्तर पर बिक्री करने हेतु लाना बताया हैं, आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त ऑल्टो कार जेएच/01/डीसी/3645 जप्त किया गया हैं, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 364/24 धारा 22 (सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत आरोपी कों गिरफ़्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, आरक्षक अतुल सिंह, मनीष सिंह, सतीश सिंह, संजीव पाण्डेय, अरविन्द उपाध्याय, उमाशंकर साहू, ऋषभ सिंह, राजेश किंडो, नारायण सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *