सरगुजा समय अंबिकापुर :- सरगुजा समय खबर का बड़ा असर हुआ हैं 83 पटवारियों के तबादला वाले सूची मे दबंग एवं करोड़ों के आसामी वाले कुछ पटवारियों का नाम नहीं था जिसके बाद हमने खबर लगाया था जिस खबर को गंभीरता से लेते हुए सरगुजा कलेक्टर अजीत बसंत ने तत्काल दूसरे लिस्ट मे इन दबंग रहिसजादे पटवारियों का जो कई वर्षो से अंबिकापुर तहसील मे अंगद के पांव बने बैठे थे तबादला करते हुए यह सिद्ध कर दिया की बेईमानों का बोलबाला सरगुजा कलेक्टर अजित बसंत पास नहीं चलने वाला हैं।
अब सबसे बड़ी बात घर हैं की इन दबंग एवं रसूखजादे पटवारियों जिन्होंने अंबिकापुर शहर के इर्द गिर्द अपना कब्ज़ा बना रखा था भू माफियाओं की दलाली करते करते एवं स्वयं भू माफिया बन हजारों रूपए की वेतन पाने वाले कैसे करोड़ों रूपए के आसामी बन गए इसका जाँच अत्यंत आवश्यक हैं।
पटवारियों का बादशाह त्रिभुवन सिंह मतलब की भू माफियाओं का सबसे बड़ा दलाल इसके बारे मे जीतनी जानकारी सरगुजा समय के पास प्राप्त हुई हैं उतनी जानकारी एवं शिकायत करने मे इस बादशाह पटवारी का तबादला नहीं निलंबित होते हुए अंतिम निर्णय बर्खास्त होने के आदेश मे समाप्त होना तय हैं।
भ्रष्ट पटवारियों मे दर्जनों पटवारियों का बादशाह बना त्रिभुवन सिंह एवं इसके कुछ और चहेते पटवारियों की टीम जिसके मौजमस्ती करने का सिर्फ एक दिन का व्यय निकाल ले तो एक क्लास वन शासकीय अफसर की एक महीने का वेतन होगा जो ये पटवारी सिर्फ होटल मे खर्च कर आते हैं।
जल्द ही आप सभी को इस दबंग एवं भ्रष्ट पटवारी के साथ इसके टीम मे अन्य भ्रष्ट पटवारियों की की पूरी कहानी प्रमाण के साथ पेस करते हुए खुलासा किया जायेगा।

