• Tue. Apr 21st, 2026

आपसी विवाद में कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर आहत को घायल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे

Apr 21, 2026

सरगुजा समय बलरामपुर :-

आरोपी श्यामदेव मरावी पिता रामचन्द्र मरावी जाति गाँड़ उम्र 33 वर्ष साकिन बसुलापाठ (छितलीबर पारा) थाना बसंतपुर जिला बलरामपुर रामानुजगंज

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है के, दिनांक 20.04.2026 को प्रार्थी आहत मेहिलाल नेटी अपने दोस्त मानदेव मरावी के साथ मुरकौल बाजार गया हुआ था। बाजार से वापस आकर आहत शाम करीब 07.30 बजे मानदेव मरावी के घर छितलीवर आया हुआ था, उसी दौरान आपसी बात को लेकर मानदेव मरावी का अपने बड़े भाई श्यामदेव मरावी दोनो के बीच आपस में गाली गलौज कर हाथा पाई होने लगा।

दोनो के लड़ाई झगड़ा को आहत प्रार्थी मेहिलाल नेटी छुड़ाने का प्रयास कर रहा था तभी श्यामदेव घर के अन्दर रखे टंगिया को निकाल कर जान से मारने की नियत से मानदेव मरावी को मारने के लिए आया तो मानदेव मरावी वहां से भाग गया।

तभी श्यामदेव मरावी प्रार्थी आहत मेहिलाल नेटी को गाली गलौज करते हुए तुमको भी मैं जान से मार दूंगा कहकर हत्या करने की नियत से टंगिया से प्रार्थी के कमर में मार कर गंभीर चोट पहुँचाया है।  प्राथी की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में उपरोक्त अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सोनी के द्वारा मय स्टाफ रवाना होकर आरोपी श्यामदेव मरावी को पता तलाश कर पकड़ कर थाना लाकर पूछताछ किया गया जो दिनांक घटना को जुर्म करना स्वीकार किया जिसे आज दिनांक 21.04.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।*

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बसंतपुर  निरीक्षक जितेन्द्र सोनी, प्र०आर० 721 विनोद सागर, प्रधान आरक्षक 643 देवसाय राम, आर० 742 विवेक कुमार सक्रिय रहे।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

अन्य