सरगुजा समय अंबिकापुर :-
:- आरोपी पीड़िता कों शादी का झांसा देकर घटना किया था कारित।
:- महिला सम्वधी अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही।
⏩ मामले का संछिप्त विवरण उस प्रकार है कि पीड़िता थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम बहोरा सन्ना, जिला जशपुर निवासी डेविड खलखो पीड़िता को शादी का झांसा देकर दिनांक 14/02/26 से 20/06/26 के मध्य लगातार दुष्कर्म की घटना कारित किया है, जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई है मामले में थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 534/26 धारा 69 बी. एन. एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था, आरोपी के सम्बन्ध में तकनिकी जानकारी प्राप्त कर एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम डेविड खलखो उम्र 23 वर्ष आत्मज दया किशोर खलखो साकिन ग्राम बहोरा, पुलिस चौकी पंडरापाठ / थाना सन्ना, जिला जशपुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर, महिला आरक्षक तेजश्वरी राजवाड़े, आरक्षक मदन साय पैकरा, आनंद प्रकश केरकेट्टा, कुंदन पाण्डेय सक्रिय रहे।
